/ Oct 18, 2026

मंडी जिला में 160 करोड़ बहा ले गई बरसात…बीते रोज लगभग 4 करोड़ का नुक्सान

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ दिनों से बिगड़े मिजाज ने लोगों को फिर से सताना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनो लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल के मंडी जिला से भी जगह-जगह से नुक्सान की तस्वीरें आ रही है। इस बारिश के चलते रेस्टोरेशन के लिए जिला प्रशासन को कई तरही की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। जिला में बरसात अब तक 160 करोड बहाकर ले गई है, जिसमें सरकारी व निजी संपत्ति दोनो शामिल है।
जिला में कई सड़कें बंद, बारिश से रेस्टोरेशन के कार्य में पेश आ रही दिक्कतें
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में बीते दो दिनों से हो रही लगाता बारिश राहत कार्य में देरी की वजह बन रही है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को ही जिला में करीब  3 करोड़ 91 लाख रूपए के नुक्सान का आंकलन है। उन्होंने बताया कि जिला में सड़क, पानी और बिजली को प्रमुखता के तौर पर सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए मशिनरी और स्टॉफ को दिन रात तैनात किया गया है। अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी से पंडोह के बीच नौ मील के पास लगातार बारिश होने से पहाड़ी से लगातार मलबा नीचे गिर रहा है। लेकिन फिर भी कुछ ठहराव के बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू किया जा रहा है।

वहीं उपायुक्त मंडी ने बताया कि हालही में पंडोह के पास कैंची मोड़ पर फोरलेन पर दिया गया अस्थाई डंगा भी भारी बारिश से बीते रोज टेढ़ा हो गया है। एसडीएम सदर और विभाग के साइट इंजिनीयर मौके पर जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वहां पर भविष्य में दोबारा से एक बड़ा डंगा लगाया जाएगा लेकिन अभी वाहनों को टू लेन की सुविधा देने के लिए वहां पर एनएचएआई के द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.