मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ दिनों से बिगड़े मिजाज ने लोगों को फिर से सताना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनो लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल के मंडी जिला से भी जगह-जगह से नुक्सान की तस्वीरें आ रही है। इस बारिश के चलते रेस्टोरेशन के लिए जिला प्रशासन को कई तरही की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। जिला में बरसात अब तक 160 करोड बहाकर ले गई है, जिसमें सरकारी व निजी संपत्ति दोनो शामिल है।
जिला में कई सड़कें बंद, बारिश से रेस्टोरेशन के कार्य में पेश आ रही दिक्कतें
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में बीते दो दिनों से हो रही लगाता बारिश राहत कार्य में देरी की वजह बन रही है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को ही जिला में करीब 3 करोड़ 91 लाख रूपए के नुक्सान का आंकलन है। उन्होंने बताया कि जिला में सड़क, पानी और बिजली को प्रमुखता के तौर पर सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए मशिनरी और स्टॉफ को दिन रात तैनात किया गया है। अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी से पंडोह के बीच नौ मील के पास लगातार बारिश होने से पहाड़ी से लगातार मलबा नीचे गिर रहा है। लेकिन फिर भी कुछ ठहराव के बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू किया जा रहा है।
वहीं उपायुक्त मंडी ने बताया कि हालही में पंडोह के पास कैंची मोड़ पर फोरलेन पर दिया गया अस्थाई डंगा भी भारी बारिश से बीते रोज टेढ़ा हो गया है। एसडीएम सदर और विभाग के साइट इंजिनीयर मौके पर जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वहां पर भविष्य में दोबारा से एक बड़ा डंगा लगाया जाएगा लेकिन अभी वाहनों को टू लेन की सुविधा देने के लिए वहां पर एनएचएआई के द्वारा कार्य किया जा रहा है।
