इन दिनों मौसम का मिजाज़ देखते हुए पर्यटन स्थलों पर घूमना के लिए जाए पर्यटक.. बरतें सावधानी

चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मानसून  लगातार बरस रहा है. जिसके चलते अब प्रशासन द्वारा पर्यटकों  और आम लोगों से भी उन खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर समय पर जाने की बात कही गई है.चंबा जिला के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल साच पास अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और लगातार पर्यटक यहां की खूबसूरती को निहारने के  लिए आते हैं, लेकिन जिस तरह मानसून अपना कहर बरपा रहा है, उसको देखते हुए अब चुराह उप  मंडल प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील करते हुए कहा है कि अगर वह यहां घूमने जाते हैं तो वह दिन के समय ही घूमें  क्योंकि दोपहर के बाद लगातार मौसम खराब हो रहा है और दिक्कतें भी बढ़ सकती है.
 मानसून काफी जोर से बरस रहा है जिसके चलते लैंडस्लाइड और अन्य घटनाएं भी हो सकती है,तो ऐसे में अधिक समय तक साच पास पर रुकने की  गलती ना करें  और दोपहर के बाद तुरंत वहां से वापस आ जाए ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो सके।एसडीएम उपमंडल चुराह शशि पाल शर्मा का कहना है कि इन दिनों मानसून काफी तेजी के साथ बरस रहा है ऐसे में साच पास की तरफ जाने वाले पर्यटक और आम लोग दोपहर तक ही सफर करें क्योंकि दोपहर के बाद ही मौसम अचानक खराब हो रहा है और उसके चलते दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं ऐसे में दोपहर के बाद साच पास का रुख न करें क्योंकि कई जगह लैंडस्लाइड और दिक्कतें हो सकती है उक्त क्षेत्र में नेटवर्क की काफी समस्या रहती है तो ऐसे में कोई परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.