अम्बाला,13 अगस्त : आज अम्बाला छावनी की कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत अम्बाला छावनी के वशिष्ट नगर,राणा कॉम्प्लेक्स, श्याम नगर,हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विभिन्न स्थानों पर इस अभियान पर चर्चा की।इस अवसर पर भारी संख्या में आये हुए लोगों के साथ हरियाणा मांगे हिसाब के पैम्फलेट बाँटकर चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चित्रा ने कहा की आज अम्बाला छावनी का विकास”परेशान किया है परेशान करेगे”की राह पर चल रहा है। उन्होंने कहा की 3000 करोड लगाने का दावा करने वाले लोग जब पूरा अम्बाला छावनी पानी से लबालब था तो कही दिखाई नही दिए।चित्रा ने कहा की बड़े शर्म की बात है की अम्बाला छावनी में मात्र कुछ घंटों की बरसात में ही पूरा अम्बाला छावनी बाढ़ जैसे हालातो में आ गया है…चित्रा ने कहा की अम्बाला छावनी से लगभग 6 बार व 30 वर्षों से विधायक बनने वाले व पूर्व में गृह मंत्री जैसे मुख्य पदों पर रहने वाले अनिल विज जी आज भी छावनी में पानी की निकासी नही करा पाएं। चित्रा ने कहा की एक और तो छावनी में करोड़ों रुपये लगाने का व “काम किया है काम करेगे” का नारा देने वाले अनिल विज जी का विधानसभा क्षेत्र आज भी जलभराव के कारण वर्षो पीछे चला गया है।उन्होंने कहा की अब पूरी भाजपा को अपना नारा बदलकर परेशान किया है परेशान करेगे रख लेना चाहिए। चित्रा ने कहा की आज भी अम्बाला छावनी का महेश नगर,बीडी फ्लौर मिल,एकता विहार राम किशन कालोनी,राम नगर,डिफेंस कालोनी,गोबिन्द नगर,हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 2 दिन बीत जाने के बाद भी पानी लोगों के घरों में भरा हुआ है..चित्रा ने कहा की मात्र कुछ घंटों की बरसात ने ही छावनी में लगे करोड़ो रुपयों की पोल खोल कर रख दी है।उन्होंने कहा की करोड़ो रुपयों की लागत से सुभाष पार्क बनाया गया पर निकासी की और कोई ध्यान नही दिया गया निकासी ना होने के चलते सुभाष पार्क के साथ साथ हाउसिंग बोर्ड,ट्रिब्यून कालोनी,कस्तूरबा कालोनी, राम नगर आज भी पानी मे डूबे हुए है नाले बन्द पड़े है हर साल नालों की सफाई में नाम पर करोड़ो का बजट आता है जो लगाया कम और खाया ज्यादा जाता है ?चित्रा ने कहा कि अम्बाला छावनी में हालात किसी से छुपे हुए नही है एक और तो छावनी की साज सज्जा के नाम पर करोड़ो रुपया बर्बाद किया गया है दूसरी और मुख्य समस्या निकासी,सीवरेज, ड्रैनेज के लिए कोई मास्टर प्लान नही बनाया गया बस छावनी में तोड़ो व बनाने की नीति पर काम चल रहा है
