/ Aug 29, 2026

सावधान…सोनीपत में बुजुर्ग दंपतियों को साइबर ठग बना रहे हैं अपना शिकार

सोनीपत 16 अगस्त-विदेश में रह रहे लोगों की आवाज और व्हाट्सएप पर प्रोफाइल फोटो लगाकर साइबर ठग अब नई जालसाजी से बुजुर्गों की मेहनत पसीने की कमाई को हजम कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को डिजिटल बनाने की और अग्रसर होते देखना चाहते हैं,लेकिन डिजिटल के इस दौर में लोगो की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वाले साइबर ठग सक्रिय है और अब तो नए नए नायाब तरीके से ठगी कर रहे हैं जिसे सुनकर सब दंग हो रहे है. एक ऐसी ही ठगी सोनीपत के पॉश इलाके रहने वाले एक  बुजुर्ग दंपति के साथ हुआ जिसे सुनकर आप दंग रह जाओगे, दंपति से साइबर ठगों ने करीब साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए, देखिए इस रिपोर्ट में ।
व्हाट्सएप कॉल पर रिश्तेदार बनकर साढ़े पांच लाख का लगाया चुना 
अब हम आपको सोनीपत सेक्टर 15 में रहने वाले बुजुर्ग दंपति कैलाश के साथ हुई ठगी की कहानी बताते है जिसे सुनकर आप भी चौंकने हो जाओ. कभी अगर भविष्य में ऐसा कोई कॉल आपके पास आए तो आप भी सावधान हो जाओ , कैलाश नाम की बुजुर्ग महिला का एक रिश्तेदार विदेश में रह रहा है. इसका पता साइबर ठगों को लग गया, उसके बाद साइबर ठगों ने महिला के पास व्हाट्सएप कॉल की जिसपर उसके रिश्तेदार की फोटो लगाई गई और हुबहू आवाज निकाल कर महिला से अपनी दादी के ईलाज के लिए साढ़े पांच लाख रुपए उधार मांग कर चुना लगा दिया.जब महिला के पता चला तो महिला और उसके पति के होश उड़ गए और उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर थाना में की। हरियाणा पुलिस साइबर पुलिस काफी लंबे समय से साइबर ठगों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन ये प्रयास नाकाम साबित हो रहे है ,साइबर ठग नए नए तरीकों से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं, तो पुलिस भी जागरूक अभियान चला कर साइबर ठगों के जाल में ना फसाने की बात कर रही है लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं.
सोनीपत साइबर थाना प्रभारी बसंत सिंह का कहना ये 
सोनीपत साइबर थाना प्रभारी बसंत सिंह ने बताया पुलिस लगातार साइबर ठगों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है जागरूक अभियान भी चलाया हुआ है लेकिन शातिर ठगों से निपटने के लिए हमें जनता का साथ भी चाहिए , सोनीपत के सेक्टर 15 के बुजुर्ग दंपति के साथ जो ठगी हुई है वो बताती है कि साइबर ठग विदेश में रह रहे लोगों के परिजनों को अब ठगी का शिकार बना रहे हैं, व्हाट्सएप कॉल पर आवाज व फोटो उसी शख्स का होता है जोकि विदेश में रहता है और दादी की बीमारी का बहाना बनाकर उनसे करीब साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.