नई दिल्ली (एकता): ऑनलाइन गेमिंग खेलने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। आज यानि 7 अक्टूबर को दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। बता दें कि यह 52वीं बैठक होगी। हालांकि यह जानकारी जीएसटी काउंसिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी। उन्होंने इस पोस्ट में बैठक के सटिक टॉपिक्स का खुलासा नहीं किया।

जानिए बैठक में क्या होगा?
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कई खास मुद्दों पर चर्चा होगी। जीएसटी परिषद राज्यों के अपने-अपने एसजीएसटी कानूनों में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े बदलावों को लागू करने की कोशिशों के बारे में बात की जाएगी। इन बदलावों को काउंसिल की 51वीं बैठक में मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा बैठक में पाउडर वाले मिलेट्स के लिए छूटों पर भी चर्चा हो सकती है।
ऑनलाइन गेमिंग में कैसे हो Valuation?
बता दें कि ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो में एक्शनेबल क्लेम्स से जुड़े लेनदेन के मूल्य का आकलन उस राशि के आधार पर किया जाना चाहिए। जबकि गेम में भाग लेने या पिछली जीत से बेट्स के लिए उपयोग की जाने वाली रकम को बाहर रखा जाता है। वैल्यूएशन हर इंडिविजुअल बेट के कुल मूल्य पर बेस्ड नहीं होनी चाहिए।
पिछली बैठक में आए थे ये प्रस्ताव
बताया जा रहा है कि जीएसटी काउंसिल ने अपनी 51वीं बैठक में सीजीएसटी एक्ट 2017 और आईजीएसटी एक्ट 2017 में संशोधन के प्रस्ताव रखे थे। इस एक्ट 2017 की अनुसूची III में परिवर्तन शामिल है। अब बैठक के बाद ही इस मुद्दे पर बातचीत होगी।
