2000 के नोट बदलवाने का आखिरी दिन…अगर आज चूके तो बैंकों में नहीं बदलवा पाएंगे नोट

दिल्ली (एकता): अगर आपके पास भी 2000 के नोट हैं तो बिना देर किए बैंकों में जाकर नोट बदलाएं। क्योंकि बैंकों में आज यानि 07 अक्टूबर 2023 तक ही नोट जमा कराने या बदलवाने का आखिरी दिन और मौका है। कहीं इसके बाद आपको पछताना न पड़े। क्योंकि इसके बाद आपको लिए 2000 का नोट सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा रह जाएगा। सूत्रों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले 30 सितंबर 2023 को नोट बदलने की आखिरी तारीख तय की थी, जिसे बढ़ाकर 07 अक्टूबर 2023 कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि अगर 2000 का कोई नोट आपके पास बचा है, तो आज ही उसे बैंक में जमा करा आइए।


शनिवार को खुले रहेंगे सभी बैंक

आज यानि शनिवार को सारा दिन बैंक खुले रहेंगे। जिनके पास ये नोट हैं वह जल्द से जल्द इसे बदलवाएं। छुट्टी होने के बावजूद भी आज महीने का पहला शनिवार होने के चलते बैंक खुले हुए हैं।

आखिरी तारीख के बाद क्या होगा?

7 अक्टूबर के बाद नोट सिर्फ 19 आरबीआई कार्यालयों में ही बदलवाए जा सकेंगे। आरबीआई ऑफिसेज में लोग अपने भारतीय बैंक खातों में किसी भी राशि के जमा के लिए 2000 के नोट ला सकते हैं। बस लिमिट 20 हजार तक ही रहेगी।

डेडलाइन के बाद भी बने रहेंगे लीगल टेंडर

आरबीआई का कहना है कि डेडलाइन के बाद भी लीगल टेंडर बने रहेंगे। लेकिन वे लेनदेन के लिए स्वीकृत नहीं होंगे। आज के बाद, ये नोट सिर्फ आरबीआई ऑफिस में ही बदलवाए जा सकेंगे। आरबीआई के यह कार्यालय चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, नई दिल्ली, पटना, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। आप इस पते पर नोट्स को डाक के जरिए भेज सकते हैं। इससे आपको थोड़ी आसानी भी मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.