शादी के बाद ससुराल में Parineeti Chopra का Grand Welcome, तस्वीरों में देखें अंगूठी ढूंढने से लेकर गृह प्रवेश की रस्में

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra का शादी के बाद ससुराल में Grand Welcome हुआ। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने आप नेता Raghav Chaddha से शादी की है। दोनों कपल की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर के होटल लीला पैलेस में हुई।

सूत्रों के मुताबिक उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि यह वीडियो कपल की शादी में फोटोग्राफी करने वाले FourFoldPictures ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। उनके फैंस को यह काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री की सास ने अपने बेटे की नई नवेली दुल्हन के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने घर को बहुत खूबसूरती से डेकोरेट किया। व्हाइट फूलों से पूरा घर सजाया गया। परिणीति चोपड़ा ने अपने पति का हाथ थामकर ससुराल में एंट्री की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghav_chadhafan)

खास बात यह है कि जैसे ही दोनों ने घर में एंट्री की तो उनके स्वागत में आतिशबाजी और ढोल बजाए गए। इसके बाद सास ने नई बहू का आरती की और परी के माथे पर तिलक लगाया। परिणीति के हाथों की छाप लेने के बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ रस्मों को निभाया गया। सबसे पहले परिणीति ने दरवाजे पर रखे कलश को पैर से गिराया। फिर कुमकुम की थाली मे पैर रखकर घर के अंदर प्रवेश किया।

 

 

इस दौरान कई सारी रस्में की गई। इतना ही नहीं उनके घर पर एक रस्म थी जिसमें थालियों को जमीन पर रखा जाता है और नई बहू को बिना आवाज किए उसे उठाना होता है। जैसे ही वह ये रस्म शुरू करती हैं तो राघव मजाक में डंडा दिखाकर कहते हैं कि चलो काम पर लग जाओ। इतना ही नहीं वह अपने डंडे से परी के हाथ में पकड़ी थाली भी बजा देते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghav_chadhafan)

 

ऐसी कई मजेदार गेम खेली गई। जिसमें दोनों से एक-दूसरे से जुड़े हुए सवाल पूछे गए। एक वीडियो में परिणीति चोपड़ा अपने पिता को गले लगाकर इमोशनल होते हुए भी नजर आई। कपल ने बड़े ही प्यार से अंगूठी खेलने की रस्म भी निभाई। जिसमें परिवार के सभी लोगों ने लुत्फ उठाया। ससुराल में काफी रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों कपल को प्यार दिया।

गौरतलब है कि Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी काफी धूमधाम से हुई। काफी दिग्गज हस्तियां इस शादी में शामिल हुई। सभी ने शादी में हिस्सा लिया। शादी रॉयल अंदाज में हुई।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.