/ Oct 16, 2026

डाक्टर्स की हड़ताल खत्म होने के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला में ओपीडी शुरू

राहुल चावला , धर्मशाला – कोलकाता घटना के विरोध में चल रही डाक्टर्स की हड़ताल के खत्म होने पर जोनल अस्पताल धर्मशाला में ओपीडी सुचारु रूप से चली,हालांकि संभावना जताई जा रही थी कि करीब तीन दिन बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की संख्या में भारी इजाफा होगा, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया,ओपीडी खुलने पर सामान्य संख्या में ही मरीज उपचार हेतू अस्पताल पहुंचे थे।
अस्पताल प्रशासन की मानें तो स्ट्राइक के दौरान भी जो मरीज यहां पहुंचे थे, उन्हें बिना चेकअप के वापिस न लौटना पड़े, इसके लिए एमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई थी और अतिरिक्त डाक्टर्स भी तैनात किए गए थे। सामान्य बीमारियों के अतिरिक्त गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों को भी किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा गया। जानकारी के अनुसार बरसात के दिनों में वायरल फीवर व स्किन एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। एक अनुमान के अनुसार ऐसे मरीजों की संख्या 40 से 50 फीसदी रहती है।
1100 तक रहती है ओपीडी
धर्मशाला अस्पताल में हर दिन औसतन 1000 से 1100 मरीज उपचार व चेकअप के लिए पहुंचते हैं। एक या दो छुटिटयों के बाद जब अस्पताल खुलता है तो ओपीडी 1300 से 1500 तक पहुंच जाती है। लेकिन स्ट्राइक ख़त्म होने के बाद अस्पताल में मरीज ज्यादा नहीं पहुंचे। इसका कारण यह भी हो सकता है कि लोगों को अभी यह जानकारी ही नहीं हो कि डाक्टर्स की हड़ताल खत्म हो चुकी है। सामान्य दिनों की बात करें तो दोपहर एक बजे तक अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ लगी रहती है, जबकि बुधवार को ऐसा कुछ नजर नहीं आया।
बरसात के दिनों में वायरल फीवर व स्किन एलर्जी सहित जलजनित रोगों के ज्यादा मरीज रहते हैं। बरसात में 40 से 50 फीसदी मरीज जो अस्पताल पहुंचते हैं, वो इन बीमारियों से ही पीडि़त होते हैं। स्ट्राइक के दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपचार एमरजेंसी के माध्यम से उपलब्ध करवाया गया। एमरजेंसी में अतिरिक्त डाक्टर्स तैनात किए गए थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.