/ Oct 15, 2026

सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर बालूगंज थाने में पेश हुए पूर्व विधायक

शिमला, संजु चौधरी – राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर आज पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो केएल ठाकुर बालूगंज थाने में पेश हुए।इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि राज्यसभा में अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनकर बाहरी प्रत्याशी के बजाय भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया,जिससे सरकार नहीं गिरती उल्टा सरकार ने सदस्यता रद्द कर दी। जहां तक फाइव स्टार होटल्स और हेलीकाप्टर में सफर करने की बात है तो मैं साधन सम्पन्न हूं और आधी जिंदगी फाइव स्टार होटल्स में ही गुजारी है, सरकार चाहे तो इनकम टैक्स विभाग में शिकायत कर ले।
दो साल में एक भी गारंटी नही की पूरी
वहीं राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री झूठी गारेंटियां देकर सता में आए है और मुख्यमंत्री से सरकार चल नहीं पा रही है। आर्थिक प्रबन्धन में सीएम फेल हो गए हैं। राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बार बार चंडीगढ़ जाते रहते हैं और हिमाचल भवन में रुकने के बजाय फाइव स्टार होटल्स पर ठहरते हैं और वहां किस से मिलते हैं और उसका खर्चा कौन उठाता है यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है। न युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं और न ही कर्मचारियों की मांगों को सुक्खू सरकार पूरा कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू झूठ बोलने में माहिर है और देश में सबसे संवेदनहीन सीएम है  और इस उपलब्धि के लिए  सुक्खू को  गोल्ड मेडल दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री को किसी से मिलने के लिए समय नहीं है जब भी कोई मिलने आता है तो वे किसी दूसरे कार्य में व्यस्त होने का बहाना लगा देते हैं। राजेंद्र राणा ने कहा यह सरकार सिर्फ जनता पर बोझ डालने आई है लेकिन अब जनता अपने कंधों पर सरकार द्वारा डाले जा रहे इस भोज को सहन नहीं कर पा रही है और जल्द ही जनता इसका जवाब दे देगी। राणा ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आ चुका है लेकिन मुख्यमंत्री कर्मचारियों का दर्द समझने की बजाय उनसे आमने-सामने की लड़ाई लड़ने का ऐलान करने से भी गुरेज नहीं कर रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.