/ Aug 31, 2026

जिला सोलन के इस मंदिर में सात द्वार खुलने पर होते हैं भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी के दर्शन

सोलन : भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)– जिला सोलन में एक ऐसा मंदिर है, जो न केवल महाभारत का साक्षी रहा है, बल्कि मुगल काल से भी संबंध रखता है. इस मंदिर में मूर्ति की स्थापना के बाद मुगलिया सल्तनत के सिपाही बघाट रिसायत की सीमाओं को छू भी नहीं पाए.
सोलन शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर है भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी का. इस रहस्यमयी मंदिर को विष्णु मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. मंदिर में मौजूद शिवलिंग और शंख लाखों लोगों की आस्था का केंद्र हैं.पौराणिक गाथाओं की मानें तो बघाट रियासत के राजाओं ने मुगलों के डर से जौणाजी को अपनी राजधानी बनाया था. मंदिर में मौजूद भगवान श्री विष्णु की चतुर्भुज मूर्ति प्रथम शताब्दी की है. लोक मान्यताओं के अनुसार इस मूर्ति की स्थापना लगभग 600 साल पहले की गई थी. कहा जाता है कि मुगलों के डर से इस मूर्ति को पहले समुद्र में छिपा दिया गया था. जिसके बाद बघाट रियासत के राजा जामवंत को सपने में भगवान की मूर्ति को जौणाजी में स्थापित करने का आदेश हुआ.
मूर्ति स्थापना के बाद मुगल इस क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाए
हिंदू मान्यता के अनुसार सात द्वार खुलने पर परमब्रह्म के दर्शन होते हैं,उसी तरह इस मंदिर में भी सात द्वार खुलने पर ही भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी के दर्शन होते हैं. लोक कथाओं के अनुसार भगवान श्री विष्णु की मूर्ति स्थापना के बाद मुगल इस क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाए. आज तक यह एक रहस्य ही है कि आखिर इस मूर्ति में कौन सी अदृश्य शक्ति है जिसने लाखों की मुगल सेना को यहां आने से रोक दिया. मंदिर में एक बड़ा शंख भी मौजूद है.शंख कितना पुराना है. इसका कोई प्रमाण नहीं है. यह कोई सामान्य शंख नहीं बल्कि पाञ्चजन्य शंख है.माना जाता है कि इस शंख को महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने बजाया था. इस शंख से एक साथ पांच ध्वनियां निकलती हैं. यह शंख अति दुर्लभ और प्राचीन है. माना ये भी जाता है कि ये वही प्राचीन शंख है, जिसका वर्णन श्रीमद्भागवत गीता के प्रथम अध्याय में भी मिलता है.
हिमाचल का एकमात्र पंचमुखी शिवलिंग यहां पर 
मंदिर में मौजूद शिवलिंग का इतिहास भी पुरातन है, यह कोई साधारण शिवलिंग नहीं है बल्कि हिमाचल का एकमात्र पंचमुखी शिवलिंग है. यह शिवलिंग किसी मूर्तिकार ने नहीं बनाया बल्कि धरती से खुद प्रकट हुआ है. यह शिवलिंग स्वयंभू हैं. मान्यता है कि यह शिवलिंग लगभग 1200 साल पुराना है.हिमाचल के यह मंदिर अद्भूत है, जिनकी सच्चाई का बखान खुद प्रकृति करती है. हिमाचल को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है. यहां सच में भगवान का वास है. जिसकी पुष्टि खुद हिमाचल की वादियां करती हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.