कल से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरु..सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरु होने जा रहा है। दस दिन के सत्र के  शुरु होने के पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विपक्ष की तरफ़ से कोई नही पहुंचा है। जिससे साफ़ हो गया है की सदन में विपक्ष की  तैयारी के साथ आएगा और सदन में हंगामे के पुरे आसार हैं।
गौरतलब है की बजट सत्र में सदन में खूब हंगामा हुआ था यहां तक की सरकार के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया था। सदन में कुल 936 सवाल आ  चुके हैं। जिसमें 640 तारांकित जबकि 296 अतारंकित हैं। इसके अलावा नियम 101के  तहत 10, नियम 62 के तहत 7, 63 के तहत 1, 130 के तहत 20 और नियम 324 के तहत 4 चर्चाएं आई है।
सत्र से पहले विपक्ष ने जाहिर किए अपने इरादे
सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के न पहुंचने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने बताया कि विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि सत्र 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा. पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ हो रहे सेशन में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक उद्गार रखे जाएंगे. सदन के पूर्व सदस्यों टेक चंद, नारायण सिंह स्वामी व दौलतराम चौधरी की स्मृतियों को साझा किया जाएगा. उसके बाद प्रश्नकाल में सहारा योजना, मंडी हवाई अड्डा, आपदा से नुकसान, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सवाल आएंगे. इसके अलावा कुछ विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे. बरसात के दौरान हुए नुकसान को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार के आसार हैं.
पहली बार हुआ की बैठक में विपक्ष नही पहुंचा 
 उधर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेता के न आने पर खेद व्यक्त किया और कहा की ये संसदीय परम्पराओं के लिए उचित नही है। ऐसा पहली बार हुआ की बैठक में विपक्ष नही आया यदि जयराम ठाकुर को नही आना था तो वह अपनी जगह किसी और को भेज सकते थे। भाजपा ने ऑपरेशन लोटस का जो प्रयास किया वह असफल रहा है। अब विपक्ष चुपचाप 2027 तक विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए जनता के मसलों को सदन में उठाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.