/ Nov 10, 2026

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी विशेष रूप से शामिल होंगे।शुक्रवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप के प्रदेश प्रवक्ता अचल छाबड़ा ने यह जानकारी दी।

अचल छाबड़ा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दस गारंटियां दी थीं।इनमें पांच लाख रोजगार उपलब्ध करवाने,महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने,300 यूनिट मुफ्त बिजली,गोबर खरीद योजना लागू करने और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने जैसे वादे शामिल थे।लेकिन सरकार अपने कार्यकाल में इन गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है।छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की योजनाओं और गारंटियों को आधार बनाकर हिमाचल की जनता के सामने बड़े-बड़े वादे किए थे।सत्ता हासिल करने के बाद अब सरकार उन वादों से पीछे हटती नजर आ रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लगातार आर्थिक संकट और धन की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है।

आप प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन,उद्योग और अन्य क्षेत्रों में राजस्व बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं,लेकिन सरकार इनका सही इस्तेमाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इसके विपरीत होटल उद्योग पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है,जिससे पर्यटन कारोबार पर असर पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि दस गारंटियों में से कितने वादे पूरे किए गए हैं। आरडीजी बंद होने का मुद्दा उठाकर सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती।छाबड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने दावा किया कि सितंबर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश में हजारों नए लोग पार्टी से जुड़े हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.