/ Sep 02, 2026

भाजपा का संकल्प पत्र एकत्रीकरण अभियान ज़ोरो पर…लोगों से लिए लिखित सुझाव

पंचकूला, 26 अगस्त: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संकल्प पत्र समिति के सदस्य ड़ॉ संजय शर्मा ने पंचकूला ज़िले के मोरनी मंडल में समाज के विभिन्न वर्गों एवं बिरादरियों से सीधा संपर्क करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लिखित सुझाव एकत्र किए. जिसे भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में जोड़ा जायेगा।ड़ॉ शर्मा ने बताया कि मोरनी क्षेत्र से प्राप्त अधिकांश सुझाव ज़मीन के मालिकाना हक़ को लेकर है, ऐसे अधिकांश परिवार जो पुश्तों से मोरनी में रह रहे है,उन्हें आज भी नौतोड़ के तहत ज़मीन या मकान का मालिकाना हक़ नहीं प्राप्त है.
मोरनी क्षेत्र की जनता भी विकास की मुख्य धारा से जोड़े 
 मोरनी वासियों ने  यह भी मांग की है कि  पडोसी राज्य हिमाचल में रहने वाले लोगो को पहाड़ी राज्य होने के नाते जो विशेष रियायते सरकार से मिलती है, वो हरियाणा सरकार मोरनी क्षेत्र को भी दे,जिससे मोरनी क्षेत्र की जनता भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। संकल्प पत्र में मोरनी को विशेष तरजीह देने के लिए भाजपा के इस पहल का मोरनी क्षेत्र के सरपंचो, ब्लॉक समिति सदस्यों, पंचायतों एवं स्थानीय निवासियों ने खुले दिल से स्वागत किया। ड़ॉ संजय शर्मा ने कहा भाजपा अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए आमजन से सम्बंधित धरातल से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं के निदान को पहले प्राथमिकता देती है, इसके उलट हरियाणा की विपक्षी पार्टिया विशेषकर कांग्रेस के सत्ता में आने का एक मात्र लक्ष्य होता है महज अपना और अपनों के परिवारों का विकास, कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे एवं घोषणाएं व्यावहारिक दृष्टि मात्र एक छलावा है, कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं का अनुमानित खर्च अगर निकाला जाये तो ये हरियाणा के कुल सालाना बजट से भी ज्यादा बैठता है.
इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है की कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हरियाणा की जनता को किस हद तक गुमराह करने का कार्य कर सकती है.हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान को लेकर जिस प्रकार झूठी अफवाहें फैलाई, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया ये बात जनता अब भली भांति समझ चुकी है और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली और कांग्रेस को अच्छा सबक सिखाते हुए हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। संकल्प पत्र एकत्रीकरण अभियान में उपस्थित पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा जिस प्रकार भाजपा ने 2019 के अपने संकल्प पत्र में जो वादे किये थे उन सभी वादों को पूरा करके दिखाया उसी प्रकार 2024 विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र के प्रत्येक वादों को पूरा करने का कार्य भाजपा करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग...

मंडी में बनेगी उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी, बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे।मंडी के बिंद्रावणी में बन रही ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी भी इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। दावा किया जा रहा है कि यह...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.