/ Aug 29, 2026

आप प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 30 अगस्त- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को पूरे देश में बेरोजगारी में सबसे पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। बीजेपी सरकार ने हरियाणा के युवाओं को कहीं का नहीं छोड़ा। प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में दर बदर भटकने को मजबूर है। बीजेपी ने 10 साल हरियाणा के युवाओं को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। हरियाणा में बेरोजगारी का आलम ये है कि जब किसी ने उनकी नहीं सुनी तो युवाओं को “हरियाणा मांगे रोजगार” अभियान सोशल मीडिया पर चलाना पड़ा। इस अभियान में 2.11 लाख युवाओं ने ट्‌वीट किए।
आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  यदि बीजेपी सरकार ने युवाओं को पहले ही नौकरी दी होती तो अब आदर्श चुनाव आचार संहित का बहाना बनाकर पांच साल से लंबित भर्तियों से पल्ला नहीं झाड़ना पड़ता। हरियाणा बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है और हरियाणा को बेरोजगार रखने में बीजेपी सरकार भी पूर्ण भागीदार है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने दावा किया है, ‘कुछ भर्तियां तो 12 साल से लंबित है। चूंकि इनमें से कुछ भर्तियां जैसे ग्राम सचिव, पटवारी जैसे पदों की भतीं तो 12 साल से लंबित हैं। पिछले 12 साल से लंबित होने के कारण हरियाणा के बेरोजगार युवा बीजेपी सरकार के भर्तियों के प्रति ढीले रवैये से परेशान हैं और हरियाणा के विद्यार्थियों में चौतरफा नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है।
बीजेपी को वोट की चोट से मिलेगा जवाब 
आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  युवाओं ने बार बार धरने प्रदर्शन किए लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब हरियाणा के युवा हताश और निराश होकर दर दर की ठोकर खाने का मजबूर हैं। प्रदेश के युवा बीजेपी सरकार के रवैये से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। बीजेपी सरकार को युवाओं को इतनी अनदेखी भारी पड़ेगी। अब प्रदेश के यही युवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट की चोट से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.