/ Aug 30, 2026

सरकार की गलत नीतियों से उद्योगों का प्रदेश से हो रहा पलायन-विक्रम ठाकुर

शिमला,संजु चौधरी ( TSN)-पूर्व उद्योग मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने आज विधानसभा के मानसून सत्र के सातवें दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में डेढ़ साल के दौरान कितने नए उद्योग लगे और कितने उद्योगों का पलायन का सवाल उद्योग मंत्री से किया. जिसके जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में  5293 उद्योग लगे हैं। जिस पर भाजपा विधायक ने आपत्ति जाहिर की है और आरोप लगाया की सरकार सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
सरकार सदन में गलत आंकड़े पेश कर कर रही गुमराह
विक्रम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि सरकार गलत आंकडे पेश कर रही हैं। डेढ़ साल में बिजली की दरें बढ़ने से उद्योगों का पलायन हुआ हैं जिसका उद्योग मंत्री के पास कोई संतोषनक जवाब नही हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लगे उद्योगों को भी गिना जा रहा है जबकि सरकार ने उसे बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों, बिजली की बढ़ी दरों और टैक्स बढ़ोतरी की वजह से कई बढ़े उद्योग यहां से पलायन कर गए हैं  जबकि कई उद्योग लिमिटेड हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिजली अन्य राज्यो से ज्यादा महंगी हो गई है। सरकार नए उद्योगों को किस तरह परिभाषित कर रही है बताना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.