/ Aug 30, 2026

आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने भरा नामांकन..चुनाव कार्यलय का किया शुभारंभ

आदमपुर, 9 सितंबर : भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। स्थानीय गोपीराम धर्मशाला में स्थापित किए गए मुख्य चुनाव कार्यालय में सुबह हवन यज्ञ किया गया।बता दे कि नामांकन में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार भव्य बिश्नोई के पास 1 लाख 90 हजार रूपए नकद, 1,59,39635 रूपए का बैंक खातों डिपोजिट व चल-अचल संपत्ति, 32,00,649 बॉंडस, म्युचवल फंड व शेयर, 2,96,00,591 का ऋण, 1,00,00,000 की ज्वैलरी आदि है ।
इस दौरान कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पार्टी मीटिंग में टिकट वितरण की बात आई तो आदमपुर को लेकर सबने एकमत से भव्य बिश्नोई का नाम दिया। यह आप लोगों के प्यार और विश्वास की झलक है। न केवल हरियाणा बल्कि पूरा देश जानता है की 56 सालों से हम और आप एक दूसरे की पहचान हैं। यह पहचान अगले 56 सालों तक भी ऐसे ही कायम रहेगी, ऐसी मेरी उम्मीद है। इस दौरान रणधीर पनिहार, विधानसभा प्रभारी मंदीप मलिक, संयोजक विनोद ऐलावादी, जयवीर गिल, मनीष ऐलावादी, ब्लॉक समिति चेयरमैन हंसराज, मंडल अध्यक्ष सुरजभान महला, चंद्रपाल भादू, शशीकांत शर्मा हलके के विभिन्न गांवों के सरपंचों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यालय शुभारंभ के बाद भव्य बिश्नोई ने हिसार स्थित लघु सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, रणधीर पनिहार, विक्रांत बिश्नोई सहित पारिवारिक सदस्य थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.