/ May 16, 2026

सता में आते ही सुख की सरकार ने डाला जनता पर टैक्स का बोझ-जयराम ठाकुर

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन वित्तीय हालातो को लेकर चर्चा चल रही है। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर फिजूलखर्ची और गारंटियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है,लेकिन सरकार इसे सुधारने कर बजाय छुपाने में लगी है और आम जनता पर सरकार का टैक्स का बोझ लाद रही है।
बिजली पर सेस लगा कर जनता को किया प्रताड़ित 
जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आते ही सुक्खू सरकार ने गरीब वर्ग पर मार डालनी शुरू कर दी और आज़ भी मानसून सत्र के अंतिम दिन बिलजी शुल्क संशोधन विधेयक लाकर 10 पैसे प्रति यूनिट मिल्क सेस लगाने का काम किया और इसी तरह औधौगिक क्षेत्र पर भी पर्यावरण टैक्स लगा दिया है जिससे प्रदेश से उद्योग पलायन हो रहे हैं।इस तरह के फैसले और गरीब वर्ग पर बोझ डाल वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होगी।केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ कर सुक्खू सरकार जिम्मेदारियों से भागने में लगी है सरकार को गम्भीरता से वित्तीय प्रबन्धन पर ध्यान देने की जरुरत है।
संजौली मस्जिद विवाद पर त्वरित कार्रवाई की जरुरत
वहीं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि संजौली अवैध मस्जिद मामले की गम्भीरता को समझते हैं. सरकार को इसमें त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि मामला अब जन भावनाओं से जुड़ गया है। सरकार प्रदेश में अन्य अवैध निर्माण के मामलों का हवाला देकर इसको टाल नहीं सकती है। सरकार के मंत्री ने प्रश्न खड़े किए हैं लेकिन अब कांग्रेस हाई कमान के दबाव के कारण पीछे हट रहें हैं। कानून व्यवस्था को बनाएं रखने की जिम्मेदारी सरकार की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.