इस वजह से युवक ने छोड़ दी करोड़ों की सैलरी वाली Facebook की नौकरी, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

दिल्ली (एकता): दुनिया में किसी टॉप की कंपनी में नौकरी करने का हर किसी का सपना होता है। हर कोई अच्छी सैलरी कमाना चाहता है। ताकि वह अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। देश में कई युवा ऐसे भी हैं जिन्हें ऐसे बड़ी नौकरी मिलती है। अगर किसी को गूगल-फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका मिले तो हर कोई करना चाहेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta में एक युवक को नौकरी मिली थी, हालांकि उसकी सैलरी भी अच्छी खासी थी। लेकिन युवक ने किसी कारण से वह नौकरी छोड़ दी। उसके पीछे का कारण आपको भी हैरान कर देगा।

3 करोड़ थी साल की सैलरी

बता दें कि एरिक यू की. को करीब 28 साल की ही उम्र में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा में नौकरी मिल गई थी। जिस नौकरी को हर युवा तरसता है, वैसी ही इसको नौकरी मिली। सैलरी सुनकर भी हर युवा खुश हो जाता था। करीब 3 करोड़ रुपए एरिक यू की. सैलरी थी। हर साल उसे मोटी सैलरी मिलती थी, लेकिन उसने मजबूर होकर नौकरी छोड़ दी। इतना ही नहीं उसने गूगल तक का ऑफर मानने से मना कर दिया था। जब उन्होंने मेटा में नौकरी शुरू की तो उन्हें पता चला कि जैसा उन्होंने काम सोचा था असल में वैसा कुछ भी नहीं है।

इन कारणों से खराब था कल्चर

जब उसने नौकरी शुरू की तो उस पर कई दबाव आने लगे। कोडिंग के उच्च मानकों को पाने का प्रेशर लगातार रहता था। इसके अलावा काम पर मिलने वाले फीडबैक काफी सख्त थे। बात-बात में कमियां निकालना। मेटा के वर्क कल्चर को टॉक्सिक बना दिया था। इसलिए उसने नौकरी छोड़ दी।

इस वजह से आने लगे अटैक

बता दें कि काम के प्रेशर और टॉक्सिक वर्क कल्चर के चलते एरिक को पैनिक अटैक आने लगे। दरअसल पहली बार उन्हें वर्क फ्रोम होम करते हुए यह अटैक आया था। आखिरकार उसने मेटा की मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी। उसका कहना है कि ऐसी नौकरी का क्या जहां घुटकर काम करना पड़े।

जानें अब कौन सा काम कर रहे हैं एरिक

एरिक मेटा की नौकरी छोड़ रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे हैं, जहां उन्हें अच्छी सफलता मिल रही है। वहां उनकी सैलरी भी अच्छी-खासी है। लेकिन इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि उनकी सालाना सैलरी कितनी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.