Birthday Special: Bollywood के ‘शहंशाह’ मना रहे 81वां जन्मदिन, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

मुंबई (एकता): बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ और कई अन्य नामों से चर्चित अभिनेता Amitabh Bachchan की पॉपुलैरिटी फैंस के बीच लंबे समय से बनी हुई है। खास बात यह है कि आज बिग बी 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें काफी नामों से पुकारते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इंडस्ट्री में करीब पांच दशक से राज कर रहे हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों के बारे में बताएंगे, जो आपने शायद ही सुने होंगे।


साल में 2 बार मनाते हैं अपना जन्मदिन  

जानकारी के मुताबिक शायद ही किसी को पता होगा कि अमिताभ बच्चन साल में एक बार नहीं बल्कि 2 बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसके पीछे भी कुछ खास वजह है। बता दें कि वह अपना पहला जन्मदिन 11 अक्तूबर को मनाते हैं और अपना दूसरा 2 अगस्त को। हालांकि उनका जन्म 11 अक्तूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में ही हुआ था। साल 1982 में इसी दिन उनका दूसरी बार जन्म हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह इस दिन मौत के मुंह से वापस आए थे। दरअसल, फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान वह एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे। वह इस दौरान मुश्किल से बचे थे। इस फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु में 24 जुलाई 1982 को हुई। दरअसल फिल्म में एक्शन सीन के समय अमिताभ के पेट में गलती से पुनीत इस्सर का मुक्का लगा था।


जानें कब शुरू की करियर की शुरूआत

बता दें कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से की। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेता के लिए यहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था। बिग बी ने हाइट से लेकर अपनी आवाज तक के लिए काफी आलोचना झेली है। उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। आज वह हर किसी के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने अपने करियर में 209 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 69 फिल्में हिट साबित हुईं। उनकी फिल्मों में एक्टिंग हर किसी को पसंद आती थी।

सुमित्रानंदन पंत ने दिया था नाम

बिग बी का नाम अमिताभ कैसे पड़ा… इसके पीछे एक रोचक कहानी है। पहले इनका नाम इंकलाब रखा गया था। लेकिन जब नामकरण की बारी आई तब हरिवंश राय बच्चन के खास दोस्त सुमित्रानंदन पंत ने अमिताभ नाम का सुझाव दिया और फाइनली उनका नाम अमिताभ रखा गया।


फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

अमिताभ बच्चन ने अपना 81वां जन्मदिन मंगलवार देर रात फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। वह अपने घर के जलसा के बाहर रात को आए थे, जहां उन्होंने फैंस और मीडिया को ग्रीट किया। हालांकि उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अमिताभ बच्चन ने घर के बाहर इकट्ठा हुए फैंस का हाथ जोड़कर आभार किया। वह रात को अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक ट्रैक पैंट, पिंक हुडी और कैप पहनी हुई थी। हैरानी की बात यह है कि वह हर बार की तरह नंगे पैर ही अपने फैंस से मिलने के लिए बाहर आए थे। फिलहाल बिग बी क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को होस्ट कर रहे हैं। जब रात को उनको स्टेज में फैंस ने विश की तो वह इस दौरान भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू निकल आए। बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत में नजर आएंगे। जो कि फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


कई बड़े पुरस्कारों से किया गया है सम्मानित

खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन 1984 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 2001 में वे पद्म भूषण जैसे बड़े सम्मान से नवाज़े गए। 2007 में उन्हें नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया गया था। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.