/ Aug 31, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1561 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

चण्डीगढ़, 14 सितम्बर – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर होने वाले आम चुनाव के लिए 1561 प्रत्याशियों ने 1747 नामांकन पत्र भरे, जिनकी समीक्षा की गई है। सोमवार 16 सितम्बर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते है।
भिवानी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 31 व नांगल चौधरी में सबसे कम 9 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मतदान 5 अक्टूबर तथा मतगणना 8 अक्टूबर, 2024 को होगी और चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाऐंगे। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों व निर्दलीयों को मिलाकर कुल 1561 उम्मीदवारों ने 1747 नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें भिवानी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 31 उम्मीदवारों तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।उन्होंने बताया कि कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से 14-14, नारायणगढ़ में 15, अम्बाला कैंट में 16, अम्बाला शहर व मुलाना (आरक्षित) से 15-15, सढ़ौरा (आरक्षित) से 11, जगाधरी व यमुनानगर से 16-16, रादौर से 13, लाडवा से 24, शाहबाद (आरक्षित) से 17, थानेसर से 14, पेहवा से 17, गुहला (आरक्षित) से 20, कलायत से 23, कैथल से 16 और पुंडरी से 28 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।इसी प्रकार, नीलोखेड़ी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 23, इंद्री से 10, करनाल से 17, घरौंडा से 12, असंध से 22, पानीपत ग्रामीण से 16, पानीपत शहरी से 17, इसराना (आरक्षित) से 13, समालखा से 12, गन्नौर से 15, राई से 18, खरखौदा (आरक्षित) से 15, सोनीपत से 16, गोहाना से 18, बरौदा से 11, जुलाना से 16, सफीदों से 22, जींद से 21, उचाना कलां से 30 और नरवाना (आरक्षित) से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा हैं।
 पंकज अग्रवाल ने बताया कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र से 17, फतेहाबाद से 27, रतिया (आरक्षित) से 18, कालांवाली (आरक्षित) से 12, डबवाली से 20, रानियां से 23, सिरसा से 18, ऐलनाबाद से 14, आदमपुर से 18, उकलाना (आरक्षित) से 11, नारनौंद से 25, हांसी से 23, बरवाला से 14, हिसार से 26, नलवा से 25, लोहारू से 18, बाढड़ा से 19, दादरी से 23, तोशाम से 22 और बवानी खेडा (आरक्षित) से 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि महम विधानसभा क्षेत्र से 24, गढी-सांपला- कलोई से 12, रोहतक से 21, कलानौर (आरक्षित) से 15, बहादुरगढ़ से 19, बादली से 10, झज्जर (आरक्षित) से 13, बेरी से 15, अटेली से 14, महेंद्रगढ़ से 21, नारनौल से 17, बावल आरक्षित से 13, कोसली से 23, रेवाड़ी से 17, पटौदी (आरक्षित) से 12, बादशाहपुर से 19, गुडगांव व सोहना से 24-24, नूंह से 11, फिरोजपुर झिरका से 13, पुन्हाना से 11, हथीन से 13, होडल (आरक्षित) से 18, पलवल से 16, पृथला से 19, फरीदाबाद एनआईटी से 16, बडखल से 15, बल्लभगढ़ से 11, फरीदाबाद से 12 तथा तिगांव से 15 उम्मीवारों ने अपने-अपने नामांकन भरे है।
16 सितम्बर, 2024 तक लिए जा सकते हैं नामांकन वापिस
पंकज अग्रवाल ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है वे उम्मीदवार 16 सितम्बर, 2024 तक अपना नामांकन वापिस ले सकते है। उसके बाद प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों से लड़ने वाले उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। और उसी दिन सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या 961 उम्मीदवारों की थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.