18 सितम्बर, सोनीपत -सोनीपत की पीएनडीटी टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।पीएनडीटी टीम ने राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में घर के अंदर चल रहे भूर्ण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है।टीम ने अवैध तरीके से चल रहे सेंटर के अंदर से दो मशीन और भारी मात्रा में एमटीपी किट बरामद की है।टीम ने मौके से एक महिला और एक शख्स को भी काबू किया है,जिनके पास से 39हजार 500 रुपये भी बरामद हुए है।राजधानी दिल्ली में जहां से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के बनकर अभियान शुरू होते हैं, वही पर कोख के कातिल भूर्ण लिंग जांच के गोरखधंधा चला रहा है।
दिल्ली के नांगलोई इलाके में अवैध तरीके से की जा रही थी भूर्ण लिंग जांच
बता दे की दिल्ली के नागलोई में स्थित निहाल विहार के एक मकान की तस्वीरें हैं जहां पर अवैध तरीके से सेंटर चलाया जा रहा था और इसी सेंटर में लड़का और लड़की होने की जांच की जा रही थी। जो तस्वीरों में बताने के लिए काफी है कि एक नहीं बल्कि दो पोर्टेबल मशीनों द्वारा यह गोरखधंधा फल फूल रहा था। सोनीपत सिविल सर्जन डॉ जयकिशोर को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली के नांगलोई इलाके में अवैध तरीके से भूर्ण लिंग जांच की जा रही है,जिसके बाद सोनीपत पीएनडीटी अधिकारी डॉ सुमित,डॉ जितेंद्र शर्मा और डॉ मयंक व अन्य की एक टीम बनाई गईं और एक गर्भवती महिला को जांच की लिए भेजा गया,सौदा 40 हजार में तय हुआ। इसके बाद घर के अंदर ही पोर्टेबल मशीन के जरिए जांच की गई और महिला को पेट में लड़का होना बताया गया। टीम ने जांच करने वाली एक महिला और एक शख्स के साथ दो पोर्टेबल मशीन और भाई मात्रा में एमटीपी की बरामद की। वह महिला द्वारा दिए गए 39500 रुपए केश भी बरामद हुआ है। यह गोरखधंधा नवीन और भानवती नाम की महिला चला रहे थे।
मामले में जानकारी देते हुए सोनीपत पीएनडीटी टीम के अधिकारी डॉ सुमित कौशिक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई है।जिसके बाद सोनीपत पीएनडीटी अधिकारी डॉ सुमित,डॉ जितेंद्र शर्मा और डॉ मयंक व अन्य की एक टीम बनाई गईं और एक गर्भवती महिला को जांच की लिए भेजा गया सौदा 40 हजार में तय हुआ। इसके बाद घर के अंदर ही पोर्टेबल मशीन के जरिए जांच की गई और महिला को पेट में लड़का होना बताया गया। टीम ने जांच करने वाली एक महिला और एक शख्स के साथ दो पोर्टेबल मशीन और भाई मात्रा में एमटीपी की बरामद की। वह महिला द्वारा दिए गए 39500 रुपए केश भी बरामद हुआ है। यह गोरखधंधा नवीन और भानवती नाम की महिला चला रहे थे।
