मंडी, धर्मवीर ( TSN)- साइबर ठग लोगों से पैसे ऐंठने के लिए नए नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। इन साइबर ठगों के द्वारा अब नकली बैंकिंग एप का सहारा लेकर लोगों को लूटना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला साइबर क्राइम थाना मंडी के अंतर्गत मंडी शहर में सामने आया है। साइबर ठगों ने मंडी शहर के एक कारोबारी को अपना शिकार बनाते हुए उसके खाते से 48 हजार 200 रुपये निकाल लिए है। इस कारोबारी ने उसके साथ हुए फ्रॉड की शिकायत साइबर थाना को दी है।
मंडी शहर का हैंडलूम कारोबारी हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार
इस ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए मंडी शहर के हैंडलूम कारोबारी राजेश वैद्य ने बताया कि बीते रविवार को उनके व्हाट्सएप पर बैंकिंग एप की एक एपीके फाईल कुछ संदेश के साथ पहुंचती है। इस संदेश में बैंकिग केवाइसी के बारे में लिखा गया था। जैसे ही उन्होंने इस एप को डाउनलोड किया तो उनका फोन हैक हो गया। जिसके थोड़ी देर बाद उन्हें खाते से हजारों रुपये निकालने का मैजेज आता है। रविवार व सोमवार को बैंक में छुटटी होने के चलते मंगलवार को जब उन्होंने अपना खाता बैक में चैक करवाया तो खाते से 48 हजार 200 रुपये उड़ा लिए गए थे। उधर, साइबर क्राइम थाना एससपी मंडी मनमोहन सिंह ने इस ठगी पुष्टि की है। उन्होंने जनता से किसी अजांन लिंक व अंजान एप डाउनलोड़ न करने के बजाय प्रमाणित साइट व एप्लीकेशन स्टोर का प्रयोग करने की अपील की है।
क्या होती है एपीके फाइल:
एपीके की फुल फॉर्म एंड्राइड एप्लीकेशन पैकेज होती हैै। एपीके फाइल गूगल एंड्राइड फाइल है, जिसे एंड्राइड उपकरणों जैसे मोबाइल, टेबलेट में इंस्टॉल करके इस्तेमाल किया जाता है।
