राई विधानसभा क्षेत्र पहुंचे देश के स्टार पहलवान और ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन

23 सितम्बर, सोनीपत : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पांच अक्टूबर को मतदान होना है,  उससे पहले हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार प्रसार को कमान संभाले हुए है और आज कांग्रेस की तरफ से स्टार पहलवान और ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने राई विधानसभा क्षेत्र की चुनाव प्रचार प्रसार की कमान संभाल ली है और राई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं और आज दर्जनभर से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया, देखिए इस रिपोर्ट में।
बजरंग पूनिया ने  जमकर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के स्टार प्रचारक लगातार चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे है और आज सोनीपत की राई विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन और स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार जयभगवान के लिए दर्जन भर से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया, पहलवानों के अखाड़े से निकलकर राजनीति के रण में आए पहलवान बजरंग पूनिया का आज नेताओ जैसा अंदाज देखने को मिला और बजरंग पूनिया ने मंच से कांग्रेस के लिए मतदाताओं की अपील की।बजरंग पूनिया ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी ने कही भी खेल स्टेडियम नही बनवाए, जहां भी अस्पताल खोले वहां डॉक्टर नहीं नियुक्ति किए, अब जिस सड़क से मैं आ रहा था उसकी हालत जर्जर हो चुकी है , बजरंग पुनिया ने सरकार पर जमकर हमला बोला तो कांग्रेस सरकार आने पर घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करवाने का वायदा किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उद्योगपति नरिंदर भंवरा और जतिंदर मित्तल ने कल लगने वाले धरने की तैयारियों का लिया जायजा

-इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने सरकार व अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,   लुधियाना, 24 मई (दलजीत विक्की)पंजाब सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री पर कथित तौर पर थोपे जा रहे उद्योग विरोधी फैसलों और लगातार हो रही परेशानियों के खिलाफ लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशनें सोमवार को फोकल पॉइंट फेज-5 स्थित पंजाब...

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.