कंगना का गांधी परिवार पर तंज..सोनिया गांधी के बच्चों का बुढ़ापे में भी जारी है बचपन

मंडी : धर्मवीर ( TSN)– बॉलीबुड अभिनेत्री व मंडी लोकसभा से सांसद कंगना रनौत ने इस बार फिर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी और उनके परिवार पर तंज कसा है।  भाजपा सांसद कंगना रनौत का कहना है कि जिस उम्र में लड़कियां प्रेम पत्र लिखती हैं उस उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रिप्टें लिखी हैं। उन्हें सही ढंग से अपना बचपन जीने को ही नहीं मिला है जबकि दूसरी तरफ सोनिया गांधी के बच्चों का बुढ़ापे में भी बचपन समाप्त ही नहीं हो रहा। यह बात कंगना ने सोमवार को  मंडी जिला के गोहर उपमंडल के ख्योड़ में जारी 8 दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह से पहले पत्रकारों से बातचीत में कही।
 कंगना ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्मी दुनिया को ज्वाइन कर लिया था और तबसे वे स्क्रिप्टें लिख रही हैं जबकि इस उम्र की लड़कियां तो प्रेम पत्र लिखा करती थी। उन्होंने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और कांग्रेस की जितनी भी सरकारें हैं वे विकास का पैसा सोनिया गांधी के दरबार पहुंचाने का काम करती हैं। यह सिर्फ हिमाचल प्रदेश की ही बात नहीं है।
गलत खबरों को फैलाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश 
कंगना ने कहा कि बहुत सी गलत खबरों को फैलाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है और की जा रही है लेकिन यह ज्यादा दिनों तक टिकने वाला नहीं है। पूरा देश इस बात को कहता है कि कंगना देश की इकलौती ऐसी बेटी है जो अपना नुकसान करके देश के लाभ के बारे में सोचती है। सभी लोग अपने लाभ के बारे में पहले सोचते हैं लेकिन मैं देश के लाभ के बारे में सोचती हूं। आज अपना करियर बर्बाद कर दिया। सिक्योरिटी लेकर घूम रही है और देश की बेटियों के हितों के बारे में बोलती है और टुकड़े गैंग के खिलाफ अकेली खड़ी हूं। यह देश देख रहा है। मेरा मन बच्चा बच्चा जानता है। जब भी मुझपर कोई संकट आया तो देश मेरे साथ खड़ा रहा है।

किसानों को रखनी चाहिए अपने हकों की बात

कंगना ने किसानों के हितों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसानों के जो हितकारी घाटे हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए किसानों को भी चाहिए वे अपनी आवाज को उठाएं। क्योंकि वे देश के अन्नदाता हैं और उन्हें अपनी बात रखने के लिए आगे आना चाहिए। हालांकि कंगना ने यह भी कहा कि उनका यह बयान विवादित बना दिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.