/ Oct 14, 2026

धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने का काम कर रही भाजपा : दीपेंद्र हुड्डा

रेवाड़ी, 24 सितम्बर : जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही चुनाव प्रचार भी गति पकड़ रहा है। रेवाड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार चिरंजीव राव लगातार जन समर्थन सभा करके जनता से अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं।वहीं अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को जन -जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रेवाड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार चिरंजीव राव के समर्थन में दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा ने रेवाड़ी विधानसभा के गांव माहेश्वरी और जाट में जन समर्थन सभा को संबोधित किया। जन समर्थन सभा में उमड़ी भीड़ देख दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव गदगद नजर आए
भाजपा 10 साल के कार्यकाल के बाद भी कांग्रेस की राजनीति को टारगेट कर मांग रही वोट
वहीं मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बड़े बहुमत से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है और रेवाड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार चिरंजीव राव भी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।वहीं भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल के बाद भी भाजपा के पास एक भी काम गिनवाने के लिए नहीं है। बल्कि वह कांग्रेस की राजनीति को टारगेट पर रखकर वोट मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने का काम कर रही है तो वहीं कांग्रेस जोड़ने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले बेरोजगारी को प्राथमिकता से खत्म करना पार्टी का काम होगा।तो वहीं प्रदेश भर में विकास की छड़ी लगाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.