कांग्रेस सरकार किसानों के लिए खोलेगी शंभू बॉर्डर.. MSP की देगी कानूनी गारंटी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

अम्बाला , 24 सितंबर : भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। इस तानाशाही सरकार ने पहले तो किसान विरोधी तीन कानून थोपे और फिर इनका विरोध करने पर लाठियां व गोलियां बरसाईं। किसानों का रास्ता रोकने के लिए सड़कें खोदीं और अब भी शंभू बॉर्डर पर हरियाणा सरकार ने किसानों को रोक रखा है। इसके चलते व्यापारियों को भी बड़ा घाटा हो रहा है। इसलिए कांग्रेस सरकार बनने पर शंभू बॉर्डर को खोला जाएगा और किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी।यह बात  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  अंबाला में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही ।
भाजपा ने तो कांग्रेस का ही घोषणापत्र किया कॉपी 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र में राहुल गांधी किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने से पहले अंबाला में ना तो सीवर सिस्टम था, ना ही स्टेडियम और ना ही चलने लायक सड़कें। लेकिन कांग्रेस सरकार ने अंबाला में तमाम सुविधाएं स्थापित करने का काम किया था। अब अंबाला को औद्योगिक दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए हमारा लक्ष्य यहां पर आईएमटी स्थापित करने का है। आईएमटी बनने से अंबाला में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।साथ ही कांग्रेस ने अभी तक जो सात गारंटी दी है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। भाजपा सवाल उठा रही है कि बजट कहां से आएगा। पहले तो भाजपा वाले ही बताएं कि वे बजट कहां से लाएंगे। क्योंकि भाजपा ने तो कांग्रेस का ही घोषणापत्र को कॉपी किया है। कांग्रेस का वादा है कि सरकार बनने पर महिलाओं को 2000 रुपए सम्मान राशि देंगे। साथ ही 6 हजार बुढ़ापा पेंशन, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मेरिट पर 2 लाख पक्की भर्ती और ओबीसी की क्रीमी लेयर 10 लाख रुपए किया जाएगा।
किसानों को 13 महीने तक बॉर्डर पर क्यों रोके रखा
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा वालों से जवाब लेना है कि उन्होंने किसानों को 13 महीने तक बॉर्डर पर क्यों रोके रखा। 750 किसानों की शहादत का कौन जिम्मेदार है? शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोककर उन पर ड्रोन और रबर की गोलियों से हमले किए गए। युवा किसान शुभकरण की मौ.त पर किसकी जवाबदेही तय की गई? देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियों को सड़क पर क्यों घसीटा गया?इस दौरान  सांसद वरुण मुलाना, अंबाला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह, मुलाना से प्रत्याशी पूजा चौधरी, यमुनानगर से प्रत्याशी रमन त्यागी व पंजाब के पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंगला ने भी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से वोट की अपील की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.