PM मोदी का मुख्य न्यायाधीश के घर जाना दुर्भाग्यपूर्ण..लोगों का न्याय व्यवस्था से उठा विश्वास- जगत सिंह नेगी

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के घर जाने को लेकर आपत्ती जताई है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए देश में न्याय व्यवस्था से विश्वास उठने वाला बताया है. वहीं इस दौरान जगत सिंह नेगी ने मंडी से सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कंगना रनौत के बयान पर कहा की किसी अन्य व्यक्ति से भी इस तरह के बयान की अपेक्षा नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि मंडी की जनता कंगना को सांसद चुनकर अब पछता रही है.
हिमाचल सरकार में मंत्री जगत सिंह  ने कहा कि हाल ही में देश के प्रधानमंत्री सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के घर चले गए. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए अपने आप में एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है. उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने जो लोकतांत्रिक प्रणाली को बनाए रखने के लिए व्यवस्था बनाई उसको प्रधानमंत्री ने छिन्न भिन्न कर दिया है और हाल यह है कि लोगों का भरोसा अब न्याय व्यवस्था से भी उठ गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इस तरह मुख्य न्यायधीश के घर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के चरित्र और चेहरे में फर्क है प्रधानमंत्री जहां जाते हैं खुद को वहां का बताते हैं. जगत सिंह नेगी ने कहा की कांग्रेस की गारंटीयों पर प्रधानमंत्री ने खूब शोर मचाया लेकिन जम्मू कश्मीर और हरियाणा में उन्हीं गारंटीयों के नाम बदलकर चुनाव में दे रहे हैं. नेगी ने कहा की 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश बर्बाद हो चुका है. लोग अब समझ गए हैं और कांग्रेस पर भरोसा जाता रहे हैं. आगामी चुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार निश्चित है
कंगना को सांसद चुनकर अब पछता रही जनता 
वहीं जगत सिंह नेगी ने कंगना रनौत के बयान पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह का बयान एक सांसद से आया है वह किसी अनपढ़ व्यक्ति से भी नहीं आ सकता. उन्होंने कहा कि ऐसे सांसद का चुनाव करना हमारी गलती थी. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सही तर्कों से आलोचना होनी चाहिए पर इस तरह की मूर्खतापूर्ण बातों को आगे नहीं बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंडी की जनता अब पछता रही है की एक ऐसी सांसद को चुनकर मंडी ने देश की सबसे बड़ी संसद में भेजा है.
सेब सीजन को लेकर बागवानी मंत्री का कहना ये 
वहीं इस साल के सेब सीजन को लेकर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बार सीजन थोड़ा देरी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ 40 लाख सेब की पेटियां फल मंडियों में पहुंची है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार MIS के तहत भी कम सेब खरीदा गया है. अब तक कुल 23 हज़ार मेट्रिक टन सेब सरकार ने खरीदा है उन्होंने कहा कि इस बार से सीजन के देरी से होने की वजह सबसे बड़ी वजह प्रतिकूल मौसम है. साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार सीजन देरी से आया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.