चित्रा सरवारा बोली..किसानों पर बरसाई गई लाठियां भाजपा को चुनाव में पड़ेगी बहुत भारी

30 सितम्बर, अम्बाला :- अम्बाला छावनी से आजाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा ने आरोप लगाया कि चुनाव का समय होने के बावजूद भाजपा सरकार आज भी जनता की सुनने के लिए तैयार नहीं है और उसके कृत्य ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’ जैसे हैं। पंजोखरा साहिब क्षेत्र के नज़दीक किसानों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय कार्य है और किसानों पर जो लाठियां बरसाई जा रही हैं, भाजपा को चुनाव में बहुत भारी पड़ेंगी।
रविवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान चित्रा सरवारा को समाज के कई वर्गों का भारी समर्थन मिला। यादव समाज के अध्यक्ष करण यादव के नेतृत्व में समस्त यादव समाज और अम्बाला छावनी के ब्राह्मण समाज ने जहां उन्हें भरपूर समर्थन का ऐलान किया, वहीं पंजोखरा साहिब गांव के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंह पंजोखरा और आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष गौरव चहल ने भी अपने साथियों के साथ चित्रा सरवारा का समर्थन करने की घोषणा की। इसके अलावा अम्बाला छावनी बार एसोसिएशन ने चित्रा सरवारा का पूरा साथ निभाने का वायदा करते हुए समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान जब ग्वाल समाज की महिलाओं ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया तो भावुक हुईं चित्रा सरवारा ने कहा कि वह इस पगड़ी का हमेशा पूरा मान-सम्मान रखेंगी। इसके अलावा जगह-जगह लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
किसानों द्वारा भाजपा नेताओं का विरोध किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा सरवारा ने आरोप लगाया कि भाजपा जब-जब सत्ता में आई है तो इसने सबसे पहला वार किसान और किसानी पर किया है। वर्ष 2014 में सत्ता में आते ही भाजपा भूमि अधिग्रहण बिल ले आई और 2019 में दोबारा सत्ता में आते ही तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों पर निशाना साधा। आज जब किसान भाजपा नेताओं को किसी गांव में घुसने से रोकते हैं तो उन पर गुंडागर्दी का इल्जाम लगाया जाता है और जब किसान अपनी बात रखना चाहते हैं तो उन पर कभी कीलें बिछाकर, कभी वाटर कैनन से बौछारें करके,कभी गोलीबारी, कभी आंसू गैस तो कभी लाठीचार्ज करके जुल्म किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब वह नारायणगढ़ रोड से गुजर रही थी तो किसानों ने उन्हें रोककर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बातें रखीं। सबसे दुख की बात यह है कि जब किसी पार्टी को सत्ता के माध्यम से पुलिस-प्रशासन मिलता है तो वह पुलिस का डंडा उसी जनता पर बरसाने लगी है, जिन्होंने उन्हें यह सत्ता सौंपी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.