भूपेंद्र हुड्डा बोले…कौशल कर्मियों को रेगुलर करके दिया जाएगा उचित वेतन व जॉब सिक्युरिटी

पानीपत, 1 अक्टूबर – नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 4 लाख गरीब, दलित व पिछड़े परिवारों को घर बनाने के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिए थे। कांग्रेस ने ही 20 लाख गरीब बच्चों को देश में सबसे ज्यादा वजीफा दिया था। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही गरीबों का प्लॉट, मकान व वजीफा सब छीन लिया। यह बात उन्होंने समालखा की अनाजमंडी में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है तो समालखा के अहसान का बदला विकास कार्य करवाकर उतारने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस सरकार बनने पर समालखा में रिकॉर्ड तोड़ काम करवाएगी।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वोट काटुओं से बचकर रहना और सावधानी से अपने मत का प्रयोग करना। वोट काटुओं को जाने वाली हरेक वोट बीजेपी के खाते में जाएगी। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी भी हुड्डा के साथ मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज कांग्रेस के पक्ष में हवा इसलिए बनी है क्योंकि जनता ने दोनों सरकारों के काम को तोल लिया है। कांग्रेस में जहां प्रदेश में शांति और खुशहाली का राज था, वहीं भाजपा के समय में बदमाशों और नशा तस्करों का राज है। हरियाणा में कभी हमने चिट्टा नाम नहीं सुना था, लेकिन भाजपा ने नशा तस्करों को संरक्षण देकर नौजवानों की नस-नस में नशा भर दिया है। आज नशे की वजह से पंजाब से भी ज्यादा मौत हरियाणा में हो रही है। वहीं, प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। आए दिन फिरौती मांगने और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस राज में हमने बदमाशों को खुली चुनौती देते हुए हरियाणा से बाहर कर दिया था। अब मैं आपसे वादा करता हूं हरियाणा से बदमाशों और नशा तस्करों को खत्म कर देंगे। किसी को भी हरियाणा के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
आमदनी दोगुनी करने का झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा 
 हुड्डा ने कहा कि भाजपा 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झूठ बोलकर सत्ता में आई थी, लेकिन डीजल, खाद, दवा के रेट बढ़ाकर लागत कई गुना बढ़ा दी। एमएसपी देने की जगह किसानों को पोर्टलों में उलझा दिया और फसल खरीद की तारीख पर तारीख दी। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को उचित भाव के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी और जनविरोधी पोर्टलों को बंद किया जाएगा। किसानों को डीजल पर सब्सिडी भी देंगे। इसके अलावा महिलाओं को दो हजार रुपए महीना सम्मान राशि, 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 600 रुपए पेंशन, 100-100 गज के प्लाट व दो कमरे का मकान, कर्मचारियों को ओपीएस, मेरिट पर दो लाख पक्की भर्ती की जाएंगी। पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर को 6 से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा।
परचून की दुकान की तरह नौकरियां बांटी गईं
 भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने ठेकेदारी प्रथा खत्म की थी और भाजपा खुद ठेकेदार बन गई। कौशल रोजगार निगम चलाकर बिना मेरिट, बिना रिजर्वेशन, बिना पेंशन और मामूली तनख्वाह पर ठेका कर्मी भर्ती कर युवाओं का शोषण किया है। कौशल रोजगार निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना और यहां परचून की दुकान की तरह नौकरियां बांटी गईं। भाजपा ने इस निगम के जरिये दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम किया। इसी का परिणाम है आज प्रदेश में मंजूरशुदा दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। कांग्रेस इन्हें भर्ती विधान के तहत पूरी पारदर्शिता व मेरिट के साथ भरा जाएगा। साथ ही कौशल कर्मियों को भी रेगुलर करके उचित वेतन देने की नीति बनाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.