65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल को अपनाने का संदेश देना है।रेलवे में ऑप्टिक फाइबर केबल कंपनी से सेवानिवृत्त रमेश सिंह राणा को साइकिलिंग का खासा शौक है।उन्होंने वर्ष 2025 में केदारनाथ से अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत की।इसके बाद उन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ से लेकर उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल,असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक साइकिल से सफर किया।इस दौरान उन्होंने भूटान की यात्रा भी की।

राणा का अगला लक्ष्य लेह-लद्दाख पहुंचना था,लेकिन भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते प्रशासन व स्थानीय लोगों की सलाह पर उन्हें अपना सफर बीच में रोककर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद वह मनाली,कुल्लू,मणिकर्ण,मंडी,जोगिंदरनगर,पालमपुर, बैजनाथ और चामुंडा देवी होते हुए धर्मशाला पहुंचे हैं।राणा के मुताबिक मैदानी इलाकों में वह प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर तक साइकिल चला लेते हैं।वहीं,पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की स्थिति और चढ़ाई के अनुसार दूरी तय करते हैं।लंबी यात्रा के दौरान वह अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं।तली-भुनी और ऑयली चीजों से परहेज करते हुए चपाती,चावल,सब्जियां, ड्राई फ्रूट और पर्याप्त पानी लेते हैं। रात होने पर कई बार टेंट लगाकर आराम करते हैं और भोजन के लिए ढाबों का सहारा लेते हैं।राणा बताते हैं कि यात्रा के दौरान उन्हें कई लोगों का सहयोग और अपनापन भी मिला।अब उनका लक्ष्य पूरे कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश को साइकिल से घूमना है।उनका संदेश साफ है—युवा नशे से दूर रहें, पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और जहां संभव हो,साइकिल का इस्तेमाल कर प्रदूषण कम करने में योगदान दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.