शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग से होगी निगरानी की व्यवस्था

चंडीगढ़, 2अक्टूबर ( TSN)- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर होनी चाहिए ताकि दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर बिजली के साथ-साथ पीने के पानी और लाईन लंबी होने पर बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला मतदाताओं के बैठने का प्रबंध किया जाए।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने मंगलवार शाम चण्डीगढ़ से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के प्रबंध को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर होनी चाहिए ताकि दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर बिजली के साथ-साथ पीने के पानी और लाईन लंबी होने पर बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला मतदाताओं के बैठने का प्रबंध किया जाए। उन्होंने  सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग व 85 वर्ष आयु से अधिक के मतदाताओं द्वारा घर से किए गए मतदान की रिपोर्ट, सर्विस वोटर के पोस्टल बैलेट की रिपोर्ट तथा चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के पोस्टल मतदान की रिपोर्ट प्रति दिन मुख्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि अभी 3 दिन का समय मतदान के लिए शेष है इसलिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक भी किया जाए।
मतदान के दिन उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों द्वारा दी गई शिकायतों की होगी  सुनवाई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग निगरानी के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष, जिला नियंत्रण कक्ष व विधानसभा के नियंत्रण कक्ष बनाए गये है। इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी वेबकास्टिंग द्वारा निगरानी की जाएगी। किसी भी मतदान केंद्र पर मतदान के दिन पोलिंग एजेंट पोलिंग स्टेशन में केवल वही कार्यकलाप करेंगे जिसकी उनको अनुमति है। इसके अलावा, यदि वो कुछ भी गलत करते पाये जाते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस बारे विस्तृत हिदायतें जारी की जा चुकी है। मतदान के दिन उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों द्वारा दी गई शिकायतों की सुनवाई के लिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में 5 अक्टूबर को विधानसभा के लिए मतदान होना है इसके मध्यनजर अवैध श.राब, नशीले पदार्थ, नकदी और अवैध हथियार आदि को रोकने के लिए नाकों पर और अधिक चौकसी बरती जाएं। इसके अलावा, जिलों में गठित निगरानी टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान से पहले मतदान केंद्रों तक और मतदान के बाद मतदान केंद्रों से ईवीएम को पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के साथ स्ट्रांग रूम में रखवाया जाए। इसके अलावा, ईवीएम ले जाने वाले वाहन को रास्ते में अन्य किसी भी स्थान पर न रोका जाए। सुरक्षा के मध्यनजर ईवीएम को लाने व ले जाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगा होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के अंदर चुनाव ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारियों के पति मतदान केंद्र के अंदर नहीं बैठ सकते। इसी तरह से महिला मतदाता द्वारा जब मतदान किया जाए तो मतदान के लिए उसके पति को मतदान कम्पार्टमेंट में जाने की बिलकुल अनुमति नहीं होगी और ऐसा करना गैर कानूनी होगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया...

राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

धर्मशाला-:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार,तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि को धूमिल करना...

धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

धर्मशाला,राहुल-:लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी।सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आईबीएम – उभरती तकनीकों के उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ

मोहाली |  उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने आईबीएम उभरती प्रौद्योगिकी केंद्र की शुरुआत की है। यह केंद्र विद्यार्थियों को नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। इस केंद्र का उद्घाटन सीजीसी यूनिवर्सिटी,...

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.