बच्चों के चेहरे पर लानी है स्माइल तो… घर पर तैयार करें बाजार जैसा परफेक्ट Hot Dog

मुंबई (एकता): अक्सर सभी लोग फूडी होते हैं और अलग-अलग चीजों को खाना पसंद करते हैं। फास्ट फूड बच्चे या बड़े सभी को पसंद होता है। इनको देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। आज हम आपको एक ऐसी डिश बताएंगे जिसको एक बार खाने के बाद आपका बार-बार मन करेगा। इस डिश का नाम है Hot Dog… हालांकि ये डिश विदेशों से आई हैं लेकिन वहां पर ये पारंपरिक तौर पर एक नॉनवेज फूड आइटम रहा है। जैसे ही भारत में आई तो ये फूड डिश नॉनवेज और वेज हॉट डॉग में बदल गई। हमारे यहां फास्ट फूड के तौर पर हॉट डॉग काफी मशहूर है। किसी भी छोटी या बड़ी जगह पर यह आसानी से मिल जाता है। अगर आप भी इसे खाना पसंद करते हैं तो आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। आप बड़ी ही आसानी से इसे घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं।


Veg Hot Dog बनाने के लिए सामग्री  

आलू उबला – 1
हॉट डॉग बन्स – 2
मिक्स वेजिटेबल्स – 1 कप
चीज़ कद्दूकस – 1 कप
टमाटर कटा – 1
प्याज कटा – 1
चीज स्लाइस – 2
लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पून
इटैलियन हर्ब्स – 1 टी स्पून
मक्खन – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
टमाटर सॉस – 1/4 कप

ऐसे बनाएं Recipe 

हॉट डॉग बनाने की विधि काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले हमें स्टफिंग तैयार करनी पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले गाजर, गोभी, शिमला मिर्च, फ्रांस बीन्स को बारीक टुकड़ों मे काट लें। अब एक कड़ाही में मक्खन डालकर उसे धीमी गैस पर गर्म करें। जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें प्याज और टमाटर डालकर भूरा होने तक भूनते रहें। इसके बाद इसमें आलू और कटे हुए वेजिटेबल्स डालकर भूनें। इसके बाद आप इसे सॉस डालकर मिक्स कर लें। जब स्टफिंग ठंडी हो जाए तो इसमें मसाला और चीज़ मिक्स करें। अब हॉट डॉग बन्स लेकर उन्हें बीच में से तिरछा काट लें। इसके बाद बन्स के एक ओर अच्छी तरह से बटर लगाएं। इसके बाद स्टफिंग भर दें। अब हॉग डॉग के दूसरे भाग को भी स्टफिंग करें। अब एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा मक्खन डालकर इसे 3-4 मिनट तक सेंक ले। अब आपका यह टेस्टी हॉट डॉग बनकर तैयार हो चुका है। यह घर पर बनाने के लिए सबसे आसान रेसिपी है। ज्यादातर बच्चे इस डिश को पसंद करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.