अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 15 अक्टूबर को अंबाला में एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जाएगा। बता दें कि यह एक नामुमकिन काम था जो कि अब होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को अम्बाला छावनी के लार्ड महावीर जैन स्कूल के सभागार में एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को पहले नवरात्र पर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अंबाला छावनी कई राज्यों का केंद्र बिंदु है। इसमें हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश लगता है। हाल ही में अमेरिका से एक एयरलाइन कंपनी उनके पास आई थी, जिसने अम्बाला से विभिन्न छोटे रुट पर विमान सेवा शुरू करने की इच्छा है। एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह स्थल का मंत्री अनिल विज ने मुआयना किया। विज ने यहां विशालकाय पंडाल, लोगों बैठने, मंच स्थल, पार्किंग स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं की अधिकारियों से जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
