IGMC के नॉन फंक्शनल ट्रामा सेंटर से ढाई करोड़ की चपत : जयराम ठाकुर

शिमला, 10 अक्टूबर (TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  ट्रामा सेंटर में मैन पॉवर उपलब्ध करवाने के नाम पर घोटाले के आरोप लगाए हैं । उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से बंद पड़ा आईजीएमसी का नव निर्मित ट्रामा सेंटर सिर्फ कागजों में चल रहा था और वहां पर अलग-अलग समय में सपोर्टिव और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति ठेकेदार के माध्यम से कर दी गई थी। अपने चहेतों को लाभ दिलवाने के लिए सभी कायदे कानून ताक पर रख दिए गए। एक बंद पड़े ट्रामा सेंटर में सैकड़ों कर्मचारी की नियुक्ति की गई और बिना एक भी मरीज का इलाज किए ट्रामा सेंटर के मैन पॉवर के नाम पर दो करोड़ तीस लाख का बिल सरकार पर लाद दिया गया।
गौरतलब है कि मैन पॉवर के लिए आने वाले खर्च को केंद्र सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। यह केंद्र द्वारा जनहित के लिए भेजे गए पैसों की खुलेआम लूट है। फाइनेंस प्रूडेंश और फाइनेंस डिसिप्लिन के नाम पर कर्मचारियों का वेतन और पेंशनधारकों की पेंशन रोकने वाले वाले मुख्यमंत्री की नाक के नीचे इस तरह से जनहित के काम में आने वाले पैसों को अपने चहेतों में बांटा जा रहा है।
बिना एक भी मरीज के भर्ती हुए डेढ़ साल से कागजों पर चल रहा है नया ट्रामा सेंटर
जयराम ठाकुर ने कहा कि  नया मामला लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के साथ साथ केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसे की बंदरबांट का है। केंद्र सरकार के सहयोग से बने आईजीएमसी के ट्रामा सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने फीता काटने और पट्टिका लगवाने के शौक में मुख्यमंत्री ने पिछले साल 09 मार्च को कर दिया और उसी के साथ ही मैन पॉवर की भर्ती के लिए अपने चहेते ठेकेदारों को ऑर्डर भी दे दिया। अपेक्षित मैनपॉवर को ठेकेदारों ने ट्रामा सेंटर में नियुक्ति भी दे दी लेकिन सरकार ट्रामा सेंटर को फंक्शनल करना भूल गई। बिना इलाज किए हर महीनें ठेकेदार का बिल बनता रहा। धीरे-धीरे बढ़कर यह राशि 2 करोड़ 30 लाख हो गई। जिससे भुगतान के लिए अब ठेकेदारों ने जोर लगाना शुरू कर दिया। बीते कल ट्रामा सेंटर के फंक्शनल करने आए मुख्यमंत्री से भी ट्रामा सेंटर में तैनात कर्मचारियों ने मुलाकात की और वेतन न मिलने की शिकायत की। इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया जा चुका है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न समय पर ट्रामा सेंटर के लिए अलग-अलग पदों पर जिसमें सपोर्टिव स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है के लिए भर्तियां निकाली और आउट सोर्स के माध्यम से उन्हें भरा गया। सूचना के अधिकार के तहत हासिल किए गए डॉक्यूमेंट के आधार पर पता चलता है कि रेडियो ग्राफर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय ट्रॉली मैन सफाई कर्मचारी के कुल 126 पदों पर अलग-अलग समय में नियुक्तियां हुई। हैरानी की बात है कि जो  ट्रॉमा सेंटर आज फंक्शनल हुआ है उसके लिए कई महीनों या साल भर पहले से ही कर्मचारियों की नियुक्ति का क्या औचित्य है?
ट्रॉमा सेंटर को फंक्शनल करने में 19 महीने का वक्त क्यों लगाया? 
इसके साथी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि उन्होंने ट्रॉमा सेंटर को फंक्शनल करने में 19 महीने का वक्त क्यों लगाया? क्या बने बनाए प्रोजेक्ट का बार-बार फीता काटना ही व्यवस्था परिवर्तन था। जहां केन्द्र सरकार के कामों का फीता काटा जाए और केंद्र सरकार को कोसा जाए। क्योंकि जो पैसा सरकार घोटाले के माध्यम से उड़ाया जा रहा है वह भी केंद्र सरकार से आया है और जिस पैसे से ट्रामा सेंटर और कैंसर टर्शरी सेंटर बन रहा है वह भी केंद्र सरकार का है। सरकार बस फीता कटर बनकर फीता काटे जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.