रेवाड़ी,10 अक्टूबर- रेवाड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी ने रोड शो निकाला । रेवाड़ी सीट से जीत दर्ज करने वाले लक्ष्मण सिंह यादव ने अग्रसैन चौक से मुख्य बाजार में होते हुए रेलवे चौक तक पैदल डोर-टू-डोर व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान लक्ष्मण यादव का जगह-जगह स्वागत किया गया। उनके साथ रेवाड़ी जिला अध्यक्ष वंदना पोपली भी मौजूद रही।रोड शो के दौरान स्वागत स्थल पर लोगों ने मिठाई बांटी ।
लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई है। ये जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए कामों के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए चलाई गई जनकल्याण योजनाओं पर मोहर है। पिछले 10 साल से एग्जिट पोल की पोल खोलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी का यह कल्चर है जब वह हार जाती है तो ईवीएम पर आरोप लगाती है।जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि रेवाड़ी की तीनों सीट जीतने का श्रेय जनता को जाता है। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के काम पर मोहर लगाई है। दूसरी पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण यादव को बाहर का बता रहे थे, लेकिन जनता ने इस बात का जवाब दे दिया है।
