/ Nov 06, 2026

भाजपा विधायक बोले…केंद्र से न मिलता सहयोग तो हिमाचल में इस समय लागू होता राष्ट्रपति शासन

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-  भारतीय जनता पार्टी के बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश की सुक्खू सरकार निशाना साधा है। विधायक का कहना है हिमाचल की मौजूदा सरकार इस समय केंद्र के सहयोग से चली है। यदि सुक्खू सरकार को केंद्र का सहयोग न मिलता तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लागू होता। यह बात उन्होंने बल्ह भाजपा मंडल के सदस्यता अभियान की बैठक के दौरान कही।
पिछले दो सालों से बल्ह में पुल तक नहीं बना पाई प्रदेश सरकार, अब होगा धरना प्रदर्शन
इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी है, इस सरकार द्वारा केवल झूठ बोलकर काम चलाया जा रहा है। केंद्र से आए पैसे से ही सुक्खू सरकार कर्मचारियों को सैलरी दे रही है। यदि केंद्र सरकार पैसा भेजना बंद कर दे तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा। वहीं गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बल्ह में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है।  सुक्ख सरकार की तरह बल्ह में सिंचाई व पीने के पानी के सभी स्कीमें हांफ गई हैं। बल्ह के रिवालसर व लेदा की जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है। बरसात भी अब खत्म हो गई है ऐसे में विभागीय अधिकारियों को फील्ड में उतरकर लोगों का दर्द जानना होगा कि बल्ह में इस तरह से लोग पानी की सप्लाई न होने से परेशान हैं। पिछले दो सालों से यहां प्रदेश सरकार कोई पुल नहीं बना पाई है। कई बार लोग मंत्री विक्रमादित्य से मिलकर भी इन पुलो को बनाने की गुहार लगा चुके है। बल्ह में पानी की सप्लाई व पुलों के न बनने से जनता आक्रोश में है और अब आने वाले समय में जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

शिमला/संजू-:ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी मदद की उम्मीद छोड़कर...

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित,

ऊना,राकेश-ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।बिलासपुर में...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की एक...

हिमकेयर योजना का बदलेगा स्वरूप, अब 5 की जगह 10 लाख रुपये तक मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर: नरेश चौहान

शिमला-संजू-:हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार प्रदेश की महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। अब इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।सरकार हिमकेयर योजना को नए सिरे से इंश्योरेंस मॉडल पर...

शिमला में खड़ी चढ़ाई से मिलेगी राहत,30 नवंबर तक शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा

शिमला-:राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही खड़ी चढ़ाई से राहत मिलने वाली है।लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचने के लिए अब लोगों को पैदल चढ़ाई चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी।नगर निगम की ओर से इस मार्ग पर फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा विकसित की जा रही है।करीब 15.50 करोड़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.