/ Jul 09, 2026

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आसपी फूट फिर उजागर.. जगत सिंह नेगी के सामने खूब हुई धक्का-मुक्की

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- कांग्रेसी नेताओं गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं की आपसी फूट एक बार उजागर हुई है। इस फूट के चलते मंडी जिला में मंत्री के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता देखने को मिली है। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के सामने देखने को मिली है।
जगदीश रेड्डी और चेतराम ठाकुर के समर्थक भिड़े आपसे में
बता दें कि बीते रोज राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी मंडी जिला के दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने सुंदरनगर, नाचन और सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। जगत सिंह नेगी अपने इस दौरे के दौरान जब सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव  चेतराम ठाकुर के समर्थक मंत्री के सामने आपस में  उलझ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन मंत्री जगत सिंह नेगी को इस धक्का-मुक्की का कोई एहसास नहीं हुआ। इस धक्का मुक्की के दौरान जगदीश रेड्डी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। वीरवार को इस धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से कांग्रेसी कार्यकर्ता कैसे एक दूसरे को कोहनी मारकर धक्का दें रहें है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जब इस धक्का मुक्की का पता चलता है तो एक पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं के बीच में आता है और उन्हें शांत करवाने की कोशिश करता है।
बता दें कि जगदीश रेड्डी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और चेतराम ठाकुर को पूर्व सीएम स्व, राजा वीरभद्र समर्थक गुट का नेता माना जाता रहा है। यही कारण है दोनो गुटों के नेताओं की अन्दरुरी लड़ाई कहीं न कहीं जनता के बीच किसी बहाने सामने आ जाती है। मंत्रियों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस अनुशासनहीनता का यह नजारा प्रदेश की राजनीति में पहली बार देखने को नहीं मिला है। मंत्रियों के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गुटबाजी के चलते धक्का मुक्की और आपस में भीड़ने की पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.