/ Aug 29, 2026

बागा सराहन में पैराग्लाइडिंग साइट का सफल ट्रायल…12000 फीट ऊंची बश्लेऊ जोत से होगी पैराग्लाइडिंग

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के बागा सराहन में देश-विदेश से घूमने आने वाले सैलानी जल्द ही हवा में उड़ान भर सकेंगे। बागा सराहन के बश्लेऊ जोत और मरोल से पैराग्लाइडिंग के तीन ट्रायल हुए। 800 और 300 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर पायलटों ने बागा सराहन में सफल लैंडिंग की। ट्रायल सफल रहने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के तकनीकी विंग से यहां पैराग्लाइडिंग को हरी झंडी दे दी है। संस्थान से हरी झंडी मिलने के बाद यहां पर बड़े स्तर पर भी पैराग्लाइडिंग इवेंट करवाए जा सकेंगे। इससे जहां यहां के पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के दरवाजे खुलेंगे।

 

आउटर सिराज के बागा सराहन में जल्द ही साहसिक खेलों का नया अध्याय जुड़ सकता है, क्योंकि यहां पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को तलाशने के लिए पहली बार ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की तकनीकी टीम ने तीन पायलटों के साथ बशलेउ पास से उड़ान भरते हुए बागा सराहन के मैदान में सफल लैंडिंग की। इस ऐतिहासिक ट्रायल के बाद अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने पैराग्लाइडिंग के लिए संभावनाएं तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तकनीकी टीम में शामिल पायलट और रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के अनुदेशक गिमनर सिंह ने बताया कि ट्रायल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यदि इस साइट को मंजूरी मिलती है, तो आउटर सिराज साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में उभर सकता है। साहसिक पर्यटन की दृष्टि से काफी संभावनाएं हैं। इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.