15 नवंबर से शुरू होगी हिमाचल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग…विजेता को मिलेंगे 21 लाख

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– 15 नवंबर से हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। तीन महीनों तक चलने वाली इस क्रिकेट लीग को जीतने वाली टीम को ईनाम के रूप में 21 लाख की राशि प्रदान की जाएगी जबकि उपविजेता टीम को 11 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख और मैन ऑफ द सीरिज रहने वाले को भी 5 लाख की राशि ईनाम में दी जाएगी। इस क्रिकेट लीग का आयोजन सम्मान एंड सलाम फाउंडेशन द्वारा करवाया जाएगा।
हर टीम के लिए 21 हजार रखी गई  एंट्री फीस, मिलेंगे 4 से 5 मैच खेलने को
फाउंडेशन के संस्थान विवेक कुमार झा ने सात मील स्थित होटल नीलम में आयोजित बैठक के उपरांत बताया कि हर जिले से 32 टीमें इसमें भाग लेंगी और इनकी एंट्री फीस 21 हजार रूपए रखी गई है।आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर है। इसके लिए एक फार्म भरना होगा जोकि आपको फाउंडेशन के सुंदरनगर स्थित कार्यालय से प्राप्त होगा। आप इसके लिए मोबाइल नंबर 7807622422 या ईमेल आईडी  wessfindia@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। यदि 32 से अधिक टीमों के आवेदन आते हैं तो फिर उनमें छंटनी की जाएगी और उसी आधार पर 32 टीमों का चयन किया जाएगा। एंट्री फीस चयन होने के बाद ली जाएगी। हर एक टीम को लीग के तहत 4 से 5 मैच खेलने का मौका दिया जाएगा। सभी मैच जिला स्तर पर चिन्हित किए गए मैदान में होंगे जबकि जिला स्तर से चयनित टीमों के सभी मैच एचपीसीए के धर्मशाला स्थित स्टेडियम में ही करवाए जाएंगे। पूरी लीग के दौरान 24 खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा जिन्हें दिल्ली और गुडगांव में विशेष कोचिंग दिलवाई जाएगी।
विवेक कुमार झा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से शहीदों के परिवारों के लिए फंड एकत्रित किया जाएगा। सारी कुलैक्शन का 10 प्रतिशत शहीदों के नाम पर कार्य करने या फिर उनके परिवारों के उत्थान पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा जो भी धनराशि एकत्रित होगी उसमें से सीएम रिलिफ फंड को 10 लाख, पुलिस वेल्फेयर डोनेशन में 10 लाख, एचपीसीए को 5 लाख और एनसीसी को 5 लाख रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था शहीदों के परिवारों के उत्थान के लिए काम करती है। अभी तक इस तरह के 7 कार्यक्रम आयोजित करके 171 शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जा चुका है।इस मौके पर उनके साथ आयोजक हेम राज शर्मा, राकू वालिया, अमित भाटिया और जगदीश कुमार भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.