/ Jun 27, 2026

कुल्लू-मनाली NH डोहलूनाला में लगा टोल प्लाजा फिरसे शुरू करने का विरोध

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-कुल्लू-मनाली एनएच तीन पर डोहलूनाला टोल प्लाजा को फिर से शुरू करने का विराेध होना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगो का कहना है की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि एनएच पर सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी के बाद ही दूसरा टोल प्लाजा स्थापित किया जा सकता है, लेकिन डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा के बीच महज 38 किलोमीटर की ही दूरी है। वही पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगो का कहना है की टकोली टोल प्लाजा के बाद 38 किलोमीटर दूर डोहलूनाला में टैक्स देने के एकदम बाद आलू ग्राउंड में सैलानियों को ग्रीन टैक्स देना होता है। नियमों के विपरीत 50 किलोमीटर के बीच तीन बार टैक्स देने से सैलानियों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे मनाली का पर्यटन कारोबार प्रभावित होगा।
बता दे की दोनों बैरियर को वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बंद कर दिया था। अब करीब 16 महीने बाद यह टोल टैक्स इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। इससे यहां सफर करने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी अब टोल टैक्स पर जेब खाली करनी होगी। प्राधिकरण के अधिकारी फोरलेन मरम्मत की स्थिति के अनुसार ही टोल टैक्स का निर्धारण करेंगे। लेकिन 2 स्थानों पर फिर टोल टैक्स शुरू होने से जनता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मनाली में देना पड़ता है ग्रीन टैक्स
कुल्लू के रहने वाले टैक्सी चालक कविंदर ठाकुर का कहना है कि टोल टैक्स शुरू होने से टैक्सी चालकों के लिए भी मुश्किलें बढ़ेगी. उन्होंने कहना है कि मंडी से मनाली तक न सिर्फ 2 जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा , जबकि सड़कों की खस्ता हालत को देखते हुए अभी यह टोल टैक्स शूर नहीं होना चाहिए. पर्यटकों के लिए यह सफर और महंगा होगा क्योंकि यह दिनों टोल देने बाद भी मनाली पहुंचने से पहले पर्यटकों को ग्रीन टैक्स भी देना पड़ता है.
कुल्लू के टैक्सी चालक सुभाष गौतम का कहना ये 
वहीं कुल्लू के टैक्सी चालक सुभाष गौतम कहना है कि फिर से टोल टैक्स शुरू होने से टैक्सी चालकों की जेब पर भी भारी बोझ पड़ेगा. खराब सड़कों के कारण पहले ही कुल्लू मनाली में पर्यटकों की आवाजाही कम है, वहीं अब यह टोल शुरू होने से उन्हें बार बार यह टैक्स देना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि पहले ही कुल्लू से मनाली का टैक्सी का किराया 1500 रुपए है, इसके बाद टोल टैक्स देने, और पेट्रोल भरने के बाद भी चालक कैसे खर्चा पूरा करेगा. इससे कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों की किश्त भरने में भी असमर्थ हो जाएंगे.
कुल्लू के रहने वाले एडवोकेट नीतीश का कहना ये 
कुल्लू के रहने वाले एडवोकेट नीतीश का कहना है कि फिर से टोल प्लाजा शुरू होने से अब जनता पर खर्च बढ़ेगा. काम के सिलसिले में कई बार कुल्लू से मनाली या बंजार का सफर उन्हें करना पड़ता है. लेकिन बिना सड़कों की स्थिति सुधारे ही टोल शुरू करने से जनता को मुश्किल होगी. सीजन में यहां आने वाले पर्यटकों को भी इससे परेशानी होगी

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.