73 दिन से चल रही आशा वर्कर्स की हड़ताल हुई ख़त्म, मानदेय में हुई बढ़ोतरी….

चंडीगढ(TSN): हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन रहता आशा वर्कर्स के आंदोलन की जीत हुई हैं। अभी मांगू को लेकर यहां आशा वर्कर दिन पिछले 73 दिन से हड़ताल पर थी। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के आह्वान पर प्रदेश की 20000 आशा वर्कर्स अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर थी जिसके बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मांगो पर वार्ता हुई हैं।
वार्ता में उनके साथ मुख्य प्रधान सचिव आर के खुल्लर, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, एनएचएम के निदेशक राज नारायण कौशिक, आशा कॉर्डिनेटर चांद सिंह मदान आदि अधिकारी शामिल रहे। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव सुनीता ने किया। इसमें राज्य नेता प्रवेश, रानी, अनीता, कमलेश, मीरा, सुधा, सुदेश, नीलम व सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान शामिल रहे।
सरकार ने आशा वर्कर्स के मानदेय में 2100 रूपये की बढ़ोतरी की हैं। अभी तक राज्य में आशा वर्कर्स को फिक्स मानदेय 4000 रूपये मिलता था जो बढ़कर 6100 रूपये हो गया हैं। इसी प्रकार आशा वर्कर्स को रिटायरमेंट लाभ के रूप में 2 लाख रुपए मिलेगा। प्रोत्शाहन राशियों  में 1500 रूपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है, उसे दिसंबर तक अप्रूव करवाने के लिए मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करेंगे। चिरायु योजना के तहत आशा वर्कर्स को कवर किया जाएगा। हड़ताल के दौरान के फिक्स मानदेय को भी जारी करने का निर्णय हुआ।  यमुनानगर की आशा वर्कर्स पारुल के आश्रितों को मुआवजा मिलेगा।
यूनियन नेताओं ने कहा है की मानदेय में बढ़ोतरी काम व महंगाई के हिसाब से कम हैं, हम इससे संतुष्ट नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद हम हड़ताल वापस ले रहे हैं। सभी वर्कर्स कल जिलों पर सभाओं में आएंगी और ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। 30 अक्टूबर को दिल्ली में आशा वर्कर्स की राष्ट्रीय रैली में हरियाणा की आशा वर्कर्स बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.