/ Jun 14, 2026

केवल सिंह पठानिया ने विपक्ष पर किया पलटवार..बोले इन्वेस्टर मीट पर श्वेतपत्र करे जारी

राहुल चावला , धर्मशाला (TSN)-प्रदेश के समोसा मामले पर  शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विपक्ष पर पलटवार किया है। मंगलवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समोसा मामले को लेकर लगातार बयानबाजी कर रही भाजपा को उनकी सरकार के समय धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय जनमंच कार्यक्रम पर 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए, इसका जवाब जनता को देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय स्थापना दिवस कार्यक्रमों की एचआरटीसी पर करोड़ों की देनदारी लंबित है।
600 करोड़ के डीए एरियर का भुगतान लंबित
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 10 हजार करोड़ का भुगतान कर्मचारियों नहीं किया था। 600 करोड़ के डीए एरियर का भुगतान भी लंबित था। 15वें वित्त आयोग के समक्ष भाजपा नेता प्रदेश की पैरवी सही तरीके से नहीं कर पाए, जिस कारण 15वें वित्त आयोग का 1420 करोड़ का पैसा अभी तक प्रदेश को नहीं मिला है।पठानिया ने कहा कि इन्वेस्टर मीट पर 19 करोड़ खर्च किए गए थे, उस दौरान हस्ताक्षरित एमओयू में से कितने धरातल पर उतरे, इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। कांगड़ा एयरपोर्ट पर राजनीति करने वाली भाजपा ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया, जबकि वर्तमान सुक्खू सरकार के राज में 126 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रभावितों को मिलना शुरू हो गया है।
पठानिया ने कहा कि सूक्खू सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ का राजस्व एकत्रित किया है। अब किसी भी मंत्री के ऑफिस में कोई फाइल नहीं रुकती। पठानिया ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 5 साल में 35 हजार लोगों को आउटसोर्स पर रखा था, जबकि वर्तमान सरकार ने 2 साल में 31 हजार को रोजगार दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.