/ Jul 10, 2026

अंबाला में गरमाया लैंड जिहाद का मामला…हिंदू संगठन ने किया अंबाला हिसार रोड जाम

अम्बाला, 12 नवंबर – अंबाला में भी अब लैंड जिहाद का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. अंबाला शहर में बने अवैध  पीर को तोड़ने के लिए आज विभिन्न हिंदू संगठन ने एकत्रित हो गई और अंबाला हिसार रोड जाम कर दिया. इस दौरान पीर दरगाह के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस पर तैनात रहा.वहीं लगभग 1 घंटे के जाम के बाद प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच में सहमति बनी और जाम खोल दिया गया। इस दौरान हिंदू संगठनों ने यह चेतावनी दी है अगर 19 नवंबर तक पीर दरगाह ना हटी तो आने वाले 6 दिसंबर को खुद हिंदू संगठन ने उसे तोड़ने का काम करेंगे।
हिंदू संगठनों का कहना पीर दरगाह बनी हुई  अवैध 
हिमाचल के बाद अब हरियाणा के अंबाला में भी लैंड जिहाद को लेकर आवाज उठने लगी है। अंबाला में आज अवैध पीर को हटाने के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर अंबाला हिसार रोड जाम कर दिया इस दौरान पीर के बाहर एकत्रित होकर सभी हिंदू संगठनों द्वारा जय श्री राम के नारे भी लगाए और दरगाह के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गए। वही बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने बताया कि अंबाला में जो पीर दरगाह बनी हुई है वह अवैध है कोर्ट ने उसे हटाने के आदेश जारी किए हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था इसके बाद आज तमाम हिंदू संगठन इकट्ठी हो गई और रोड जाम कर दिया रोड जाम करने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रशासन से यह सहमति बनी है कि 19 तारीख तक यह प्रदर्शन स्थगित किया गया है प्रशासन ने इस दरगाह को 19 तारीख को तोड़ने के विषय में कहा है वहीं पदाधिकारी ने यह चेतावनी भी दे दी है कि अगर 19 नवंबर तक यह पीर दरगाह नहीं टूटती तो 6 दिसंबर को तमाम हिंदू संगठन ने मिलकर इस दरगाह को हटाने का काम करेंगे।
एसडीएम अंबाला का कहना ये 
बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे प्रशासन ने बातचीत करके समस्या का समाधान निकाल लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम अंबाला दर्शन कुमार ने बताया कि कोर्ट ने दरगाह को हटाने की नोटिस दिए हैं और हमने विभाग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए लिख दिया है जैसे ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट एलॉट होंगे उसके बाद यह कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में जब दरगाह के गद्दीनशीन अकबर अली साबरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारा  केस कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट केस के दौरान हम पहले कैसे जीत चुके थे लेकिन बावजूद इसके हमें नोटिस दिए गए और अब दोबारा से केस कोर्ट में लंबित है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.