/ Jul 10, 2026

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले गिरिपार SC मुद्दे को लेकर सरकार गंभीर..पूर्व सरकार पर जमकर बरसे

सिरमौर, सतीश शर्मा ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल सरकार सिरमौर जिला के गिरीपार जनजातीय मामले को लेकर गंभीर है और प्रदेश सरकार इस मामले को लेकर आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेंगी ताकि जल्द यह मुद्दा सिरे चढ़े । मुख्यमंत्री देर शाम अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान जनसंबोधन कर रहे थे।
 
 
 
दीप प्रज्वलितकर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तरीय रेणुका जी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया । सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक शिवजोत स्टार कलाकार रहे जबकि इस दौरान हार्मनी ऑफ़ द पॉइंट्स पुलिस बैंड के साथ-साथ जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड राज्य के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिपार जनजातीय मामले को लेकर कई लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं मगर हकीकत यह है कि प्रदेश सरकार खुद इस मामले को लेकर गंभीर है और सरकार ने शुरू से ही मामले को लेकर गंभीरता दिखाई है. उन्होंने कहा कि सरकार मजबूती के साथ अपना पक्ष न्यायालय में रखेंगी ताकि यह मुद्दा सिरे चढे। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे ले जाने में चाहे किसी भी दल का योगदान रहा हो मगर अब सरकार इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगो के साथ खड़ी है।
चुनावी समय मे बाँटी 5 हजार करोड़ की रेवड़ियाँ
 
 संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व की भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे  और कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब प्रदेश के खजाने को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि सरकार चलाने के लिए सिर्फ एक महीने की धनराशि शेष बची थी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने जनता की संपदा को लुटा दिया है और 5 हजार करोड़ की रेवड़ियाँ सरकार ने चुनाव जीतने के लिए बाँटी। उन्होंने कहा की सरकार बनने के बाद उनका एक ही सपना था कि हिमाचल प्रदेश कैसे आत्मनिर्भर बने और कैसे समृद्ध प्रदेशों की सूची में शामिल हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे पहले ऐसे बच्चों के लिए जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है सुखाश्रय योजना की शुरुआत की जो कारगर साबित हो रही है और आज ऐसे 5 हजार बच्चों की शिक्षा का खर्च प्रदेश की सरकार उठा रही है।पहले सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी,पच्छाद की विधायक रीना कश्यप व नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.