अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 5 दिसंबर से.. लगभग एक सप्ताह रहेंगे कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र, 14 नवंबर –धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक  आयोजित होगा. गीता मनीषी  स्वामी ज्ञाननंद ने कहा की लगभग एक सप्ताह के गीता महोत्सव के कार्यक्रम रहेंगे.आगामी 5 दिसंबर को समारोह विधिवत्त शुभारंभ होगा,इसमें गीता यज्ञ होगा, गीता पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा.
गीता मनीषी के मुताबिक इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव सेमिनार में पर्यावरण शुद्धि पर चर्चा रहेगी इसके अतिरिक्त पूरे विश्व में विश्व  बंधुत्व की दृष्टि से अनेक देशों के स्कॉलर तीन दिनों तक अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे ,स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के अनुसार इस बार गीता महोत्सव में पहली बार पौराणिक तीर्थ,  शक्तिपीठ और मंदिरों के मुख्य सेवा अधिकारी जिनमे चारों धामों शक्तिपीठ, ज्योतिर्लिंग  उनके मुख्य सेवा अधिकारियों को  एक साथ गीता महोत्सव में आमंत्रित किया गया है.
18000 स्कूली बच्चों करेंगे गीता श्लोक का उच्चारण
स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के अनुसार पूरे देश का सनातन गौरव एक साथ एक मंच पर गीता महोत्सव में दिखाई देगा. 9 दिसंबर को देशभर के प्रबुद्ध संत संत सम्मेलन में शिरकत करेंगे. 11 दिसम्बर को 18000 स्कूली बच्चों द्वारा गीता श्लोक को उच्चारण रहेगा शाम के वक्त दीपदान होगा. सनातन गौरव विश्व के सामने एक साथ आएगा जब1 मिनट गीता के नाम होगा जिसमें लाखो लोग जुड़ेंगे जबकि इसमें पिछले साल जहां 75000 बच्चे एक साथ ऑनलाइन जुड़े थे गीता ज्ञान संस्थान मे एक  अमृत कुंड स्थापित किया गया है. गीता जयंती महोत्सव के दौरान इसका विधिवत शुभारंभ भी होगा. जिसमे देश भर के पवित्र पौराणिक सरोवरो नदियों का जल इसमें समाहित किया जायेगा

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.