प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ बनी हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन परिषद के चेयरपर्सन, संभाला कार्यभार

हरियाणा(TSN):  हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति के तहत स्थापित गवर्निंग काउंसिल की चेयरपर्सन का कार्यभार प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ को सौंपा गया हैं। सोमवार को नवनियुक्त चेयरपर्सन ने अपना कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की।
हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति के तहत स्थापित गवर्निंग काउंसिल की नवनियुक्त चेयरपर्सन एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने अपना कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश में फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस दिशा में सकारात्मक योगदान देने के लिए सभी आवश्यक कार्य करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में एक संपन्न फिल्म निर्माण केंद्र बनने की जबरदस्त क्षमता हैं। प्रदेश की उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, एक सुरक्षित वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक महत्व इसे फिल्म और मनोरंजन उद्योग के पनपने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं।
बता दें कि राज्य सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री  मीता वशिष्ठ को गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिन्हें हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति के प्रभावी कार्यान्वयन की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-:राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा...

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

शिमला-:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एकजुट राजनीतिक दल के बजाय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान जनता की समस्याओं से अधिक आपसी राजनीतिक वर्चस्व और आगामी विधानसभा चुनाव...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकों में उठेंगे जनता से जुड़े 1036 सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा।सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1036 सवाल प्राप्त हुए हैं।इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.