372 जांच अधिकारियों आईओ को निलंबित करने के गृह मंत्री ने दिए निर्देश,जानिए क्या हैं इन निर्देशों के पीछे की वजह

चंडीगढ़(TSN): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को जनहित में कड़ा रुख अपनाते हुए 372 जांच अधिकारियों (आईओ) को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। विज ने इस बारे में एक पत्र पुलिस महानिदेशक को लिखा हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को 11 मई, 2023 को पत्र लिखकर सूचना भी मांगी गई थी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिन विभिन्न जिलों में 372 जांच अधिकारी (आईओ) को निलंबित किया गया हैं। उनमें गुरुग्राम में 60, फरीदाबाद 32, पंचकूला 10, अंबाला 30, यमुनानगर 57, करनाल 31, पानीपत 3, हिसार 14, सिरसा 66, जींद 24, रेवाड़ी 5, रोहतक 31 और सोनीपत में 9 आईओ शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र के अनुसार  विज ने बताया है कि “प्रदेश में दर्ज एफआईआर के शीघ्र निस्तारण के लिए उनकी ओर से कई बार कहा गया हैं। पिछले महीने, मैंने आदेश दिया था कि उन सभी आईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाए,जिन्होंने एक वर्ष में एफआईआर का निपटारा नहीं किया हैं। इन मामलों की संख्या बहुत अधिक थी जो लगभग 3229 से ऊपर हैं।
विज ने पत्र में दुख जताते हुए कहा है कि “उनके निर्देश के बावजूद अभी भी 372 आईओ ऐसे हैं जिन्होंने मामलों का अंतिम रूप से निपटारा नहीं किया हैं और उनकी ओर से बताए गए कारण संतोषजनक नहीं हैं। वे लोगों को उनकी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए एक जगह से दूसरे जगह तक भटकने पर मजबूर कर रहे हैं जोकि बेहद गंभीर मामला है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
गृह मंत्री ने पत्र में कहा है कि “इन सभी जांच अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया जाए और उनके मामलों को एक महीने में अंतिम निपटान के लिए संबंधित डीएसपी को स्थानांतरित कर दिया जाए, अन्यथा उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.