/ Aug 29, 2026

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित कई कार्यक्रमों में हुए शरीक

कुरुक्षेत्र, 8 दिसंबर -उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ रविवार को धर्मनगरी पहुंचे थे, जहां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित कई कार्यक्रमों में शरीक हुए। उनके साथ राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री नायब सैनी भी रहे।उपराष्ट्रपति प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ देवी कूप मां श्री भद्रकाली पहुंचे जहां धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पूजा-अर्चना की और पीठाधीश पंडित सतपाल शर्मा ने परंपरा अनुसार मंत्रौच्चारण के बीच पूजा की रस्म अदा करवाई। इसके उपरांत उपराष्ट्रपति गीता महोत्सव में पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे और उपराष्ट्रपति ने अपनी माता स्वर्गीय केसरी देवी की याद में कदंब और उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ ने अपनी माता स्वर्गीय भगवती देवी की याद में रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया।
प्रदेश ने विकास की दृष्टि से अग्रणी राज्यों में पूरे देश में अलग  पहचान बनाई 
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश ने विकास की दृष्टि से अग्रणी राज्यों में पूरे देश में अलग  पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी  तारीफ की.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चरित्र बेदाग, वे लगनशील और ऊंची सोच के धनी व्यक्ति हैं.उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश असीम संभवनाओं का प्रदेश है.उन्होंने कहा कि अब विकसित भारत सपना नहीं है बल्कि लक्ष्य है। यही धरा गीता की जन्म स्थली है, जहां से पूरी दुनिया को ज्ञान का प्रकाश मिल रहा है। पवित्र ग्रंथ गीता में दिया गया संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। यह विचार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने व्यक्त किए। वे
इसी दौरान उपराष्ट्रपति ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धुमन सिंह किरमच, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा के साथ श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के समीप सामूहिक चित्र भी बनवाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.