सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम का जताया आभार बोले, बीमा सखी योजना’ से महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

हरियाणा, 9 दिसंबर -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2015 में पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की नींव रखी थी और आज इसी धरा से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ‘बीमा सखी योजना’ के रूप में महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। इस नई शुरुआत से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और विकसित भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।
हरियाणा में लिंगानुपात की दर 871 से सुधरकर 916 हुई 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य कैम्पस का शिलान्यास करने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि आज से लगभग 9 वर्ष पहले जब आपने 22 जनवरी, 2015 को पानीपत की इसी ऐतिहासिक भूमि से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान  का शुभारंभ किया था। इस अभियान की बदौलत हरियाणा में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह गर्व की बात है कि अब हरियाणा में लिंगानुपात की दर 871 से सुधरकर 916 हो गई है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर भारत को विकसित करना है, तो वह तब होगा, जब इस देश की 50 प्रतिशत जनसंख्या, जोकि नारी शक्ति है, यह सक्षम होगी, अगर वह देश की मुख्यधारा में आगे आए और देश की अर्थव्यवस्था का भाग बनती है, तो इस देश का विकास निश्चित है। इसी दिशा में केंद्र और राज्य सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के चार स्तम्भ माने हैं। महिलाएं उनमें से एक हैं। इसलिए भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें विधानपालिका में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसी से प्रेरणा प्राप्त कर हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं के उत्थान के लिए और भी ठोस कदम उठाये हैं। केंद्र सरकार ने प्रदेश में 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया है। अब तक 1 लाख 45 हजार 773 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। इसके अलावा, ‘नमो ड्रोन दीदी’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में 500 स्वयं सहायता समूहों की 5 हजार महिलाओं को ड्रोन पायलट का मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों को घर के नजदीक ही उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले गये हैं। पिछले 10 वर्षों में 77 सरकारी कॉलेज खोले गये हैं। इनमें 32 कॉलेज केवल लड़कियों के हैं। इतना ही नहीं, ‘हर-घर गृहिणी योजना’ में गरीब परिवारों को हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। अब तक 56 हजार महिला स्वयं सहायता समूह बनाये गये हैं, जिनसे 6 लाख 50 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। राशन डिपो के आवंटन में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है।
युवाओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने  उठाए कई कदम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के कल्याण के लिए भी प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं और रोजगार व कौशल विकास के कार्यक्रम चलाये हैं। अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही राज्य सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी हैं। अब तक 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी हैं। उन्होंने गत 29 अक्तूबर को रोजगार मेले में हरियाणा की इस पहल की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री का विशेष धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए गरीबों के इलाज के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई हैं। किडनी रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस सेवाएं शुरू की हैं। साथ ही, 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज सुविधा शुरू की है। उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत बनाने में हरियाणा के अधिकतम योगदान के लिए कृतसंकल्प हैं। इसी संकल्प के तहत प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना में भी हम अपना अधिकतम योगदान करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.